तूफानी बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड ने T20 में छक्कों का नया रिकॉर्ड बनाया

Kieron Pollard New T20 Sixes Record: क्रिकेट इतिहास में कुछ ही बल्लेबाज ऐसे हुए हैं जिनकी बल्लेबाजी की सबसे बड़ी खासियत बेहतरीन छक्के लगाना रही है। इनमें से अधिकतर नाम वेस्टइंडीज क्रिकेट (West Indies Cricket) के हैं। उन्हीं में एक खिलाड़ी हैं कीरोन पोलार्ड। बेशक अब वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलते लेकिन टी20 क्रिकेट (T20 Cricket) में दुनिया की तमाम लीग में वो अब भी खेलते नजर आ रहे हैं। कभी आईपीएल में मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच के रूप में दिखते हैं तो अगले ही पल किसी देश में वो किसी टीम की कप्तानी करते और धुआंधार बल्लेबाजी का नमूना पेश करते नजर आते हैं। इन दिनों वो कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2025) में अपना दम दिखा रहे हैं और यहां बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने छक्के लगाने के मामले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Aug 25 2025, 15:14 IST
कीरोन पोलार्ड का नया रिकॉर्डImage Credit : Instagram/tkriders01 / 08

कीरोन पोलार्ड का नया रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व धुरंधर ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड 38 साल के हो चुके हैं लेकिन उनके बल्ले और बल्लेबाजी की आक्रमकता खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। यही वजह है कि उन्होंने अब सिक्स लगाने का एक नया टी20 रिकॉर्ड बना डाला है।

CPL 2025 का शानदार मुकाबलाImage Credit : Instagram/tkriders02 / 08

CPL 2025 का शानदार मुकाबला

वेस्टइंडीज में चल रही कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 में एक शानदार मुकाबला खेला गया जिसमें त्रिनबागो नाइट राइडर्स और सेंट लूसिया किंग्स की टीमें आमने-सामने थीं। मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी की CPL टीम त्रिनबागो नाइट राइडर्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी।

त्रिनबागो नाइट राइडर्स की पारीImage Credit : Instagram/tkriders03 / 08

त्रिनबागो नाइट राइडर्स की पारी

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी नाइट राइडर्स की टीम के ओपनर कॉलिन मुनरो ने 43 रन और कप्तान निकोलस पूरन ने 34 रन बनाते हुए अपनी टीम के गिरते विकेटों के बीच स्कोर को रफ्तार देने का काम किया।

फिर पोलार्ड ने भरी हुंकारImage Credit : Instagram/tkriders04 / 08

फिर पोलार्ड ने भरी हुंकार

इसके बाद कीरोन पोलार्ड पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने पिच पर उतरे और आते ही विरोधी टीम के गेंदबाजी की परीक्षा लेनी शुरू कर दी। सिर्फ 22 गेंदों में पोलार्ड ने अपना अर्धशतक पूरा कर दिया। इससे पहले मैच में भी उन्होंने नाबाद 43 रनों की धुआंधार पारी खेली थी लेकिन फैलकंस टीम के सामने नाइट राइडर्स वो मैच जीत नहीं सकी थी।

224.13 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजीImage Credit : Instagram/tkriders05 / 08

224.13 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी

पोलार्ड ने अर्धशतक लगाने के बाद भी अपने रनों की रफ्तार कम नहीं की और 19वें ओवर की पहली गेंद पर आउट होने से पहले उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 65 रनों की पारी खेल डाली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 223.13 रहा, जिसके दम पर नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 183 रनों का स्कोर खड़ा किया।

पोलार्ड ने जमकर लगाए छक्केImage Credit : Instagram/tkriders06 / 08

पोलार्ड ने जमकर लगाए छक्के

अपने आक्रामक शॉट्स के लिए मशहूर कीरोन पोलार्ड ने हर अगले गेंदबाज की गेंद पर प्रहार किया और अपनी 65 रनों की पारी में 6 छक्के और 4 चौके लगाए। जवाब में उतरी सेंट लूसिया की टीम अपने ही मैदान पर बेबस दिखी और 184 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए वे 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 165 रन ही बना सके जिससे नाइट राइडर्स 18 रन से जीती और अंक तालिका में तीसरे नंबर पर जा पहुंची। इसी दौरान पोलार्ड ने छक्कों का एक शानदार टी20 विश्व रिकॉर्ड बना दिया।

टी20 में छक्कों का नया रिकॉर्डImage Credit : Instagram/kieronpollard5507 / 08

टी20 में छक्कों का नया रिकॉर्ड

कीरोन पोलार्ड ने इस मैच में 6 छक्के लगाए जिस दौरान वो CPL टूर्नामेंट के इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए जिन्होंने ओपनर ना होने के बावजूद 200 छक्के अपने नाम कर लिए हैं। पोलार्ड अब दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने दुनिया की दो अलग-अलग टी20 लीग में 200-200 छक्के लगाए हैं। सीपीएल के अलावा वो ये कमाल आईपीएल (Indian Premier League) में भी कर चुके हैं जहां उन्होंने 223 छक्के लगाए हैं।

पोलार्ड के करियर में कितने छक्केImage Credit : Instagram/Kieronpollard5508 / 08

पोलार्ड के करियर में कितने छक्के

कीरोन पोलार्ड के टी20 क्रिकेट में आंकड़े आंखें खोल देने वाले हैं। वो अब तक टी20 क्रिकेट इतिहास (अंतरराष्ट्रीय और लीग) में 941 छक्के और 874 चौके लगा चुके हैं। उनके नाम 710 टी20 मैचों की 632 पारियों में 13,981 रन दर्ज हैं। दुनिया में वो सिर्फ अपने हमवतन पूर्व दिग्गज क्रिस गेल से पीछे हैं जिनके नाम 14,562 टी20 रन दर्ज हैं। गेल ने 1056 छक्के और 1132 चौके लगाए थे। पोलार्ड अब गेल के रनों और छक्कों के आंकड़े के बेहद करीब आ गए हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!