काइरन पोलार्ड ने रचा इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

Kieron Pollard Record: वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान काइरन पोलार्ड के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। कैरेबियन प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान उन्होंने उस वक्त अपना नाम इतिहास के पन्नों में जोड़ लिया जब टी20 क्रिकेट में इस विस्फोटक बल्लेबाज ने अपने 14,000 रन पूरे कर लिए। बारबडोस रॉयल्स के खिलाफ मैच में पोलार्ड ने यह इतिहास रचा।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Aug 30 2025, 12:49 IST
काइरन पोलार्ड ने रचा इतिहास01 / 07

काइरन पोलार्ड ने रचा इतिहास

काइरन पोलार्ड इन दिनो कैरेबियन प्रीमियर लीग खेल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास ले चुके पोलार्ड अब भी ऐसे खेलते हैं कि रोज नए-नए रिकॉर्ड अपने नाम जोड़ लेते हैं। शनिवार को सीपीएल के एक मैच के दौरान उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। (साभार-ICC X)

02 / 07Photo : ICC

पोलार्ड ने खेली 19 रन की पारी

काइरन पोलार्ड ने बारबडोस रॉयल्स के खिलाफ मैच में जब टीम 179 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी, तब उन्होंने 9 गेंद में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 19 रन की पारी खेली और अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी। पोलार्ड ने इस पारी के दौरान इतिहास रच दिया। (साभार-ICC X)

03 / 07Photo : ICC

टी20 में पूरे किए 14,000 रन

इस मुकाबले से पहले पोलार्ड के नाम टी20 क्रिकेट में 13,981 रन थे। उन्होंने ये रन 711 मैच की 632 पारी में बनाए थे। लेकिन 19 रन बनाते ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 14,000 रन पूरे कर लिए और इतिहास के पन्नों में खुद का नाम दर्ज करा लिया। (साभार-ICC X)

04 / 07Photo : ICC

गेंदबाजी में भी धमाल

काइरन पोलार्ड न केवल बल्लेबाजी में बल्कि गेंदबाजी में भी अपनी टीम के लिए अहम रोल निभाते हैं। 712 टी20 मैच में पोलार्ड के नाम 332 विकेट भी हैं। वह किसी भी टीम के लिए एक मैच विनर खिलाड़ी हैं। (साभार-ICC X)

05 / 07Photo : ICC

बने पहले खिलाड़ी

14,000 रन पूरा करते ही काइरन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया। वह दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिनके नाम टी20 क्रिकेट में 14,000 रन और 300 से ज्यादा विकेट हो गए हैं। (साभार-ICC X)

06 / 07Photo : ICC

निशाने पर गेल का रिकॉर्ड

टी20 में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में अब उनके निशाने पर क्रिस गेल का रिकॉर्ड है। उनसे ज्यादा टी20 रन अब केवल गेल के नाम है। पोलार्ड केवल 563 रन दूर हैं। ऐसा लगता है कि जल्द वह गेल को भी पीछे छोड़ देंगे। (साभार-ICC X)

07 / 07Photo : ICC

टॉप पर हैं क्रिस गेल

इस लिस्ट में टॉप पर क्रिस गेल हैं। गेल ने 455 पारी में सर्वाधिक 14,562 रन बनाए हैं। उनके नाम 22 शतक और 88 अर्धशतक है। (साभार-X ICC)