हर्षा भोगले की प्लेइंग 11 में उन्होंने सात भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया है। इसमें दो स्पिनर एक धाकड़ ऑलराउंडर और चार शानदार बल्लेबाज शामिल हैं।
हर्षा भोगले ने आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ही अपनी टीम की कमान सौंपी है। धोनी को विकेटकीपर के रुप में भी शामिल किया गया है।
हर्षा भोगले ने मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा को ही बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन्होंने गेल और कोहली से ओपनिंग कराई है।
हर्षा भोगले ने टीम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को तीन प्लेयर्स को शामिल किया है। इसमें क्रिस गेल, विराट कोहली और एबी डी विलियर्स शामिल हैं।
हर्षा भोगले ने चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के केवल एक ही खिलाड़ी को अपनी टीम में जगह दी है। वह कोई और नहीं बल्कि आंद्रे रसेल है।
क्रिस गेल, विराट कोहली, सुरेश रैना, एबी डी विलियर्स, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), हार्दिक पांड्या, आंद्रे रसेल, आर अश्निन, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, लसिथ मलिंगा।