चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से कप्तान और उनके शागिर्द का कट सकता है पत्ता, अब टीम का क्या होगा

Australia ICC Champions Trophy 2025 Captain: 19 फरवरी 2025 से खेली जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए सारी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस टूर्नामेंट से पहले एक तरफ जहां भारतीय टीम के लिए जसप्रीत बुमराह की चोट ने परेशानी खड़ी कर दी है वहीं दूसरी ओर एक ऐसी टीम भी है जिसके कप्तान का ही खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। कप्तान के साथ-साथ टीम के प्रमुख गेंदबाज के भी बाहर होने के आसार आ गए हैं।

Authored by: SIddharth Sharma Updated Feb 5 2025, 12:19 IST
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान का खेलना मुश्किल 01 / 06

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान का खेलना मुश्किल

वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ कप्तान पैट कमिंस की चोट ने टीम की टेंशन बड़ा दी है। ईएसपीएन की रिपोर्ट के मुताबिक उनका चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना लगभग नामुंकिन नजर आ रहा है। टीम मैनेजमेंट कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती है।

02 / 06Photo : ICC/AP/X

श्रीलंका दौरे पर भी नहीं खेले कमिंस

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद से ही टीम से बाहर चल रहे हैं। कमिंस ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म के चलते श्रीलंका दौरे पर भी भाग नहीं लिया है।

03 / 06Photo : ICC/AP/X

धाकड़ गेंदबाज भी हो सकता है बाहर

पैट कमिंस के अलावा ऑस्ट्रेलिया के ही दिग्गज गेंदबाज जोश हेजलवुड का खेलना भी मुश्किल नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो वे अभी तक भारत के खिलाफ लगी चोट से ठीक से उबर नहीं पाए हैं।

04 / 06Photo : ICC/AP/X

स्टीव स्मिथ कप्तानी के पहले दावेदार

ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी के पहले दावेदार स्टीव स्मिथ हैं। कोच एलन मेकडोनाल्ड ने कहा है कि अगर कमिंस बाहर होते हैं तो वे स्टीव स्मिथ को तैयार रख रहे हैं। स्मिथ के पास वनडे में कप्तानी का अच्छा अनुभव है।

05 / 06Photo : ICC/AP/X

ट्रेविस हेड भी हो सकते हैं कप्तान

स्टीव स्मिथ के अलावा ट्रेविस हेड भी कप्तानी की रेस में आगे चलते नजर आ रहे हैं। हेड ऑस्ट्रेलिया के गेमचेंजर खिलाड़ी रहे हैं। ऐसे में कोच के मुताबिक वे भी कप्तान बनने के दावेदार हैं।

06 / 06Photo : ICC/AP/X

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड

पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, आरोन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिश, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जैम्पा और जोश हेजलवुड