पावर, पैसा और खुशियां तीनों की तैयारियां कर लें इन 5 राशियों के लोग

19 मई को शुक्र और मंगल ने एक दूसरे से 69 डिग्री पर आकर लाभ योग बना लिया है। इससे कुछ राशि वालों को बंपर लाभ होने की पूरी उम्मीद है। आइए जानते हैं किन राशि वालों को इससे लाभ होगा।

Authored by: मोहित तिवारीUpdated May 19 2026, 17:37 IST
शुक्र मंगल ने बनाया शुभ योग01 / 06

शुक्र मंगल ने बनाया शुभ योग

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के बीच बनने वाले विशेष कोण कई तरह के शुभ और अशुभ योग बनाते हैं। इस समय शुक्र और मंगल एक दूसरे से 60 डिग्री पर आ गए हैं, जिससे लाभ योग या त्रिएकादश योग का निर्माण हुआ है। ज्योतिष में इस योग को ऊर्जा, आकर्षण, धन लाभ और कार्यों में तेजी देने वाला माना जाता है। इस दौरान शुक्र मिथुन राशि में और मंगल वृषभ राशि में स्थित हैं। शुक्र सुख, वैभव, प्रेम और भौतिक सुविधाओं के कारक ग्रह माने जाते हैं, जबकि मंगल साहस, ऊर्जा, आत्मबल और कार्य क्षमता का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन दोनों ग्रहों का यह विशेष संबंध कई राशियों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। ज्योतिष गणना के अनुसार यह योग मई के अंतिम सप्ताह से प्रभावी होकर जून के शुरुआती दिनों तक असर दिखा सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को इस योग से सबसे ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है।

​वृषभ राशि​02 / 06

​वृषभ राशि​

वृषभ राशि में मंगल का गोचर आत्मविश्वास और कार्य क्षमता को मजबूत करेगा। आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। बिजनेस में नई योजना सफल हो सकती है। जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल माना जा रहा है। परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा और दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ सकती है।

​मिथुन राशि​03 / 06

​मिथुन राशि​

मिथुन राशि वालों के लिए यह योग बेहद शुभ माना जा रहा है। आपकी राशि में शुक्र की उपस्थिति व्यक्तित्व को आकर्षक बनाएगी और लोगों के बीच सम्मान बढ़ा सकती है। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में नए संपर्क लाभ दिला सकते हैं। लव लाइफ भी बेहतर रहने की संभावना है। स्टूडेंट्स के लिए यह समय नई उपलब्धियां दिला सकता है।

​सिंह राशि​04 / 06

​सिंह राशि​

सिंह राशि वालों के लिए यह योग करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि दिला सकता है। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन सकते हैं। व्यापार करने वालों को बड़ा लाभ मिल सकता है। किसी पुराने निवेश से फायदा मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में भी सुधार देखने को मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी।

​तुला राशि​05 / 06

​तुला राशि​

तुला राशि वालों के लिए शुक्र और मंगल का यह योग भाग्य का साथ दिला सकता है। विदेश या लंबी यात्रा से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जो लोग नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें अच्छा अवसर मिल सकता है।

​मकर राशि​06 / 06

​मकर राशि​

मकर राशि वालों को इस योग से कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के संकेत हैं। बिजनेस में नई डील या साझेदारी लाभ दे सकती है। स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा और मानसिक तनाव कम हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ संबंध बेहतर होंगे। स्टूडेंट्स को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!