घर की उत्तर दिशा में इन 6 चीजों को रखने से कभी नहीं छाएगी गरीबी

Uttar Disha Ka Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन के देवता धन के स्वामी कुबेर महाराज होते हैं। इसलिए इस दिशा में ऐसी चीजें रखनी चाहिए जिससे कुबेर देवता हमेशा प्रसन्न रहें।

Authored by: लवीना शर्माUpdated Dec 11 2024, 06:14 IST
घर की उत्तर दिशा में क्या रखना चाहिए?01 / 07

घर की उत्तर दिशा में क्या रखना चाहिए?

वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की दिशा माना जाता है। इसलिए इस दिशा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर आप घर की उत्तर दिशा में कुछ खास चीजें रखते हैं तो आपके जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होगी। चलिए आपको बताते हैं उत्तर दिशा में किन चीजों को रखना शुभ होता है।

02 / 07Photo : Canva

चमकने वाली चीजें

अगर आप अपनी उत्तर दिशा की सकारात्मकता को बढ़ाना चाहते हैं तो वहां पर शाइन करने वाली चीजें रखें। कहते हैं इससे मनी लक भी शाइन होता है। आप इस दिशा में ग्लास या मिरर से बनने वाली चीजें या शोपीस रख सकते हैं।

03 / 07Photo : Canva

पानी का कलश

उत्तर दिशा के बिल्कुल मध्य में या फिर उत्तर से उत्तर-पूर्व के बीच में एक छोटा सा मंगल कलश जरूर रखें। आप इसके लिए तांबे या फिर मिट्टी के कलश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रहे कि हर दिन इस कलश का पानी बदलना है। यह मंगल कलश आपके जीवन के हर क्षेत्र में मंगलता लेकर आएगा।

04 / 07Photo : Canva

हरे पौधे

जीवन में खुशहाली लाने के लिए इस जगह पर हरे रंग के कुछ छोटे पौधे जरूर रखें। यहां आप मनी प्लांट, एरिका पाम आदि पौधे सकते हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

05 / 07Photo : Canva

पानी की पेंटिंग

इस दिशा में स्वच्छ जल का चित्र लगाना भी बेहद शुभ होता है। कहते हैं इससे धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।

06 / 07Photo : Canva

अवार्ड

बच्चों द्वारा प्राप्त की गई शील्ड, मेडल या अवॉर्ड भी उत्तर दिशा में रखने चाहिए। कहते हैं इससे अवॉर्ड में निरंतर वृद्धि होती है और पढ़ाई या करियर में ग्रोथ भी मिलती है।

07 / 07Photo : Canva

मिरर

घर की उत्तर दिशा में मिरर लगाना भी शुभ होता है। कहते हैं इससे व्यक्ति के करियर से लेकर धन-संपदा तक में वृद्धि होती है।