अकूत संपत्ति बनाएंगे इन 5 राशियों के लोग, बुध-शनि ने बना लिया सप्तांक योग

Budh Shani Saptank Yog: 18 मई को बुध और शनि के बीच सप्तांक योग का निर्माण होने जा रहा है। यह योग कुछ राशि वालों को बड़ी संपत्ति दिलाने वाला रहेगा। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए यह अच्छा रहेगा।

Authored by: मोहित तिवारीUpdated May 18 2026, 15:04 IST
बुध और शनि करेंगे कमाल01 / 06

बुध और शनि करेंगे कमाल

Budh Shani Saptank Yog: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति और उनके बीच बनने वाले विशेष योगों को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। 18 मई 2026 की शाम 6 बजकर 47 मिनट पर बुध और शनि एक दूसरे से करीब 51.43 डिग्री पर आ गए हैं। इस विशेष स्थिति से सप्तांक योग का निर्माण हुआ है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार जब बुध और शनि इस प्रकार के संबंध में आते हैं, तो यह योग बुद्धि, योजना, अनुशासन, कारोबार और करियर से जुड़े मामलों में खास प्रभाव डालता है। बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार, गणित और कम्युनिकेशन का कारक ग्रह माना जाता है, जबकि शनि कर्म, अनुशासन, मेहनत और न्याय के ग्रह हैं। ऐसे में इन दोनों ग्रहों का विशेष योग कुछ राशियों के लिए लाभ और प्रगति के नए रास्ते खोल सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह योग सबसे ज्यादा शुभ रहने वाला है।

​वृषभ राशि​02 / 06

​वृषभ राशि​

वृषभ राशि वालों के लिए यह योग धन और करियर के मामलों में शुभ संकेत दे सकता है। बुध की कृपा से वाणी और बातचीत का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे नौकरी और व्यापार में फायदा मिल सकता है। शनि का सहयोग मेहनत का अच्छा परिणाम दिला सकता है। बिजनेस में नई डील फाइनल हो सकती है। बैंकिंग, फाइनेंस और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा।

​मिथुन राशि​03 / 06

​मिथुन राशि​

मिथुन राशि के स्वामी खुद बुध ग्रह हैं। ऐसे में बुध और शनि का सप्तांक योग इस राशि के लोगों के लिए करियर और बिजनेस में अच्छा परिणाम दे सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना रहेगी। नौकरी करने वाले लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। स्टूडेंट्स के लिए भी यह समय फोकस और एकाग्रता बढ़ाने वाला रहेगा। व्यापार में नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। खासकर मीडिया, मार्केटिंग, आईटी और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर हो सकती है।

​कन्या राशि​04 / 06

​कन्या राशि​

कन्या राशि पर भी बुध का विशेष प्रभाव रहता है। सप्तांक योग इस राशि के लोगों की निर्णय क्षमता को मजबूत करेगा। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन सकती है। जो लोग लंबे समय से करियर में बदलाव की सोच रहे हैं, उन्हें अच्छे अवसर मिल सकते हैं। शनि का प्रभाव मेहनत का पूरा फल दिला सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों को नए क्लाइंट या बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। निवेश से जुड़े मामलों में भी सोच-समझकर लिया गया फैसला लाभ दे सकता है।

​मकर राशि​05 / 06

​मकर राशि​

मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। ऐसे में यह योग मकर राशि वालों के लिए आर्थिक और प्रोफेशनल जीवन में मजबूती ला सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग भी बन रहे हैं। जो लोग सरकारी क्षेत्र, प्रशासन, इंजीनियरिंग या टेक्निकल काम से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय विशेष लाभकारी माना जा रहा है। परिवार में भी सकारात्मक माहौल बना रहेगा।

​कुंभ राशि​06 / 06

​कुंभ राशि​

कुंभ राशि पर भी शनि का प्रभाव रहता है। बुध और शनि का यह योग कुंभ राशि वालों की योजनाओं को गति दे सकता है। बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को किसी बड़े प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना है। यह समय नई स्किल सीखने और भविष्य की प्लानिंग के लिए भी अच्छा माना जा रहा है। आर्थिक मामलों में स्थिरता आ सकती है। लंबे समय से चल रही मानसिक चिंता में कमी महसूस हो सकती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!