Jupiters Moon: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के मुताबिक, जूपिटर के पास 95 चांद हैं और उनमें से चार चांद सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं और उनमें यूरोपा और मैनीगीड शामिल हैं।
Saturns Moon: लेकिन बात अगर रिंग प्लैनेट यानी शनि ग्रह की करें तो हमारे सोलर सिस्टम का सबसे बड़ा ग्रह भी पीछे छूट जाता है, क्योंकि शनि ग्रह के पास 146 चांद हैं तभी तो शनि ग्रह को किंग्स ऑफ मून का खिताब मिला है।
जूपिटर की तरह ही शनि ग्रह भी गैस से बना हुआ है और यह हमारे सोलर सिस्टम का आउटर ग्रह है। विज्ञानियों ने शनि ग्रह को लेकर कई चौंका देने वाले खुलासे किए हैं और सालों तक इस ग्रह की स्टडी की है।
शनि ग्रह अपने रिंग्स के लिए जाना जाता है तभी तो इसे रिंग प्लैनेट भी कहा जाता है। हालांकि, यह बिल्कुल भी नहीं है कि हमारे सोलर सिस्टम में रिंग्स वाला ग्रह सिर्फ शनि ही है। शनि के अलावा जूपिटर, यूरेनस और नेपच्यून के पास भी रिंग्स हैं।
बकौल नासा, हमारे सोलर सिस्टम में 293 चांद हैं। जिनमें पृथ्वी का एक, मंगल के दो, बृहस्पति के 95, शनि के 146, यूरेनस के 28, नेप्चयून के 16 और प्लूटो के 5 शामिल हैं।
ऐसा माना जाता है कि अगर शनि ग्रह को पानी में डाला जाए तो वह पानी में तैर सकता है, क्योंकि यह ग्रह गैस से बना हुआ है और इसमें सतह नहीं है। शनि ग्रह पानी में तैर सकने वाला एकमात्र ग्रह है।
अगर हम पृथ्वी और शनि ग्रह के बीच तुलना करें तो शनि आकार में पृथ्वी से लगभग नौ गुना बड़ा है। शनि ग्रह में लगभग 764 पृथ्वी समा सकती है। शनि की त्रिज्या (Radius) 58,232 किमी और व्यास (Diameter) 1,20,536 किमी है, जबकि पृथ्वी की त्रिज्या 6,371 किमी और व्यास 12,742 किमी है।