Photos: गौ-सेवा में रमे नजर आए PM मोदी, बेहद खास है ये नन्हीं गाय; कितनी होती है कीमत?

Punganur Dwarf Cow: मकर संक्रांति के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को एक बार फिर प्रधानमंत्री आवास में मौजूद कुछ बेहद खास किस्म की खूबसूरत गायों से लोगों को दीदार कराया।​

Produced by: पीयूष कुमारUpdated Jan 15 2026, 10:32 IST
दुनिया की सबसे छोटी​01 / 07

दुनिया की सबसे छोटी​

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी इन गायों को अपने हाथों से चारा खिला रहे हैं। इतनी सुंदर और छोटी गाय बेहद खास हैं। बता दें कि यह गाय दुनिया की सबसे छोटी गाय है। इससे छोटी हाइट की कोई गाय नहीं होती, लेकिन यह विलुप्त होने की कगार पर हैं। दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले की यह देसी गाय है।

02 / 07

बेहद खास है ​पुंगनूर गाय ​

यह गाय पुंगनूर कहलाती है। यह दुनिया की सबसे छोटी कूबड़ वाली बौनी गायों की नस्ल मानी जाती है। पुंगनूर गाय का दूध बेहद पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। गाय के दूध में कई पोषक तत्व और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इस नस्ल की गायें करीब तीन लीटर तक दूध देती हैं। इनके दूध में काफी कम मात्रा में फैट होता है।

03 / 07

कितना होता है कद?

इनका कद सिर्फ ढाई से तीन फीट तक ही होता है। यह काफी शांत प्रवृत्ति की होती हैं। वजन की बात करें तो इस गाय का वजन ज्यादा से ज्यादा 200 किलो तक हो सकता है।

04 / 07

क्यों हो रही विलुप्त?

लाइवस्टॉक जर्नल के अनुसार, किसानों द्वारा लगातार क्रॉस-ब्रीडिंग किए जाने की वजह से पुंगनूर गाय की शुद्ध नस्ल विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गई है। अन्य नस्लों के साथ इसके संकरण के कारण इसकी मूल पहचान खतरे में पड़ती जा रही है।

05 / 07

गाय के रक्षा में पीएम मोदी का अनूठा योगदान

इसी कारण माना जाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुंगनूर गायों को अपने आवास में लाकर इस दुर्लभ नस्ल के संरक्षण और इसके प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया है।

06 / 07

​नस्लों की संरक्षण का चल रहा काम ​

फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (FAO) और एनिमल जेनेटिक रिसोर्सेज ने भी पुंगनूर गाय को संकटग्रस्त नस्लों की सूची में शामिल किया है।आंध्र प्रदेश के गनावरम स्थित एनटीआर यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी साइंसेज के वैज्ञानिक इस नस्ल को विलुप्त होने से बचाने के लिए विभिन्न शोध कर रहे हैं और इसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

07 / 07

कितनी होती है कीमत?

बात करें इस नस्ल के गायों की कीमत की तो इनकी कीम कीमत लाखों में है। इस नस्ल की गाय एक लाख रुपये से लेकर 10 लाख तक मिलती है।