भारत की इस मशहूर सब्जी को कभी रूस में कहा जाता था 'शैतान का सेब'

आपको कौन सी सब्जी पसंद है? हर व्यक्ति का इसके लिए अलग-अलग जवाब हो सकता है। लेकिन एक सब्जी है, जिसे लगभग हर सब्जी का दोस्त कहा जाता है। भारत में इसका इतना ज्यादा इस्तेमाल होता है कि लोग नॉनवेज में भी इस सब्जी को डाल देते हैं। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम किस सब्जी के बारे में बात कर रहे हैं। लेकिन उसी सब्जी को एक समय रूस में 'शैतान का सेब' भी कहा जाता था। चलिए जानते हैं इस बारे में -

Slideshow/s by: दिगपाल सिंहUpdated Aug 12 2024, 17:59 IST
कौन सी सब्जी01 / 06

कौन सी सब्जी

'शैतान का सेब' रूस में भले ही कभी इस सब्जी को इस नाम से पुकारा जाता हो। लेकिन भारत में इसे हमेशा से ही आलू कहते हैं। आलू सब्जियों का राजा है और यह लगभग हर सब्जी का दोस्त है।

आलू के बिना कैसी सब्जी02 / 06

आलू के बिना कैसी सब्जी

आज आलू भारत में बहुत ही ज्यादा इस्तेमाल होता है। अकेले आलू की सब्जी तो बनती ही है, साथ ही इसे कई अन्य सब्जियों में मिलाकर भी बनाया जाता है। इसके अलावा कई जगह आलू को नॉनवेज में डालकर भी बनाया जाता है।

जब तक रहेगा समोसे में...03 / 06

जब तक रहेगा समोसे में...

जी हां, आलू इतना मशहूर है कि इसको लेकर बॉलीवुड में गाना भी बन चुका है। जब तक रहेगा समोसे में आलू... आलू सिर्फ समोसे में ही नहीं, बल्कि कई और चीजों में भी डलता है। इसके अलावा आलू के चिप्स, टिक्की बर्गर और फ्रेंच फ्राइज भी खासे मशहूर हैं।

भारत कब आया आलू04 / 06

भारत कब आया आलू

बता दें कि भारत में मुगल बादशाह जहांगीर के जमाने में आलू आया। यूरोपीय व्यापारी भारत में मसालों के व्यापार के लिए आए तो उन्होंने ही भारत को पहली बार आलू का स्वाद भी चखाया।

साठा आलू05 / 06

साठा आलू

भारत आने के बाद मैदानी इलाकों में होने वाले आलू की किस्म को फुलवा कहा जाता था। एक किस्म गोला भी थी, क्योंकि इसका आकार गोल था। तीसरी किस्म का नाम साठा था, क्योंकि इसकी पैदावार 60 दिन में होती थी।

सबसे ज्यादा आलू चीन में06 / 06

सबसे ज्यादा आलू चीन में

दुनिया में आलू की सबसे ज्यादा पैदावार चीन में होती है। इसके बाद रूस और भारत का नंबर आता है। बता दें कि गेहूं, चावल और मकई के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा पैदावार आलू की ही होती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!