लगातार क्यों डरा रहे एस्टेरॉयड? अब धरती की ओर बढ़ रहा बहुमंजिला इमारत जितना विशाल क्षुद्रग्रह

Asteroid Alert: बहुमंजिला इमारत जितनी आकार का एक एस्टेरॉयड (​Asteroid) तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। आए दिन ऐसे एस्टेरॉयड डराते रहते हैं। कभी एस्टेरॉयड का आकार विशालकाय विमान जितना तो कभी स्टेडियम के आकार का होता है, लेकिन कभी-कभार मॉन्स्टर एस्टेरॉयड का खतरा भी मडराने लगता है। हाल ही में एक मॉन्स्टर एस्टेरॉयड पृथ्वी के करीब से गुजरा था। दरअसल, मॉन्स्टर एस्टेरॉयड का मतलब शैतान नहीं, बल्कि स्टेडियम से भी कई गुना बड़े क्षुद्रग्रह से है।

Slideshow/s by: अनुराग गुप्ताUpdated Aug 1 2024, 12:56 IST
NASA जारी करता है चेतावनी01 / 05

NASA जारी करता है चेतावनी

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) पृथ्वी के करीब आने वाली आसमानी वस्तुओं को ट्रैक करता है और उससे उत्पन्न होने वाले संभावित खतरे का आंकलन भी करता है। ऐसे में नासा समय-समय पर एस्टेरॉयड को लेकर अलर्ट जारी करता है।

एस्टेरॉयड का अलर्ट जारी02 / 05

एस्टेरॉयड का अलर्ट जारी

हाल ही में नासा ने पृथ्वी के करीब आने एक बहुमंजिला इमारत जितने आकार के एस्टेरॉयड का अलर्ट जारी किया है। विशालकाल एस्टेरॉयड पर सभी की निगाह टिकी हुई है और यह पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है।

क्या पृथ्वी से टकराएगा एस्टेरॉयड?03 / 05

क्या पृथ्वी से टकराएगा एस्टेरॉयड?

2024 OC नामक विशालकाय एस्टेरॉयड 410 फीट चौड़ा है। 4 अगस्त को 2024 OC एस्टेरॉयड पृथ्वी के बेहद करीब होगा। हालांकि, एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने की कोई संभावना नहीं है।

पृथ्वी के कितने करीब होगा एस्टेरॉयड?04 / 05

पृथ्वी के कितने करीब होगा एस्टेरॉयड?

2024 OC एस्टेरॉयड पृथ्वी के सबसे नजदीक 4.61 मिलियन मील यानी 7.42 मिलियन किमी की दूरी पर होगा। यह फासला पृथ्वी और चांद के बीच की दूरी का 19 गुना है।

कब पृथ्वी को सताता है एस्टेरॉयड का खतरा? 05 / 05

कब पृथ्वी को सताता है एस्टेरॉयड का खतरा?

नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) के मुताबिक, 150 मीटर से बड़ी कोई भी आसमानी वस्तु अगर 4.6 मिलियन मील की दूरी से कम होती है तो उसे संभावित रूप से खतरनाक माना जाता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!