1994 की सुपरहिट फिल्म हम आपके हैं कौन में माधुरी दीक्षित का पर्पल साड़ी लुक आज भी उतना ही पसंद किया जाता है जितना रिलीज के समय था। 32 साल बाद भी यह लुक सोशल मीडिया से लेकर शादियों तक फैशन इंस्पिरेशन बना हुआ है। देखें आखिर क्यों ये साड़ी इतनी खास है।
32 साल पहले रिलीज हुई फिल्म हम आपके हैं कौन के सुपरहिट गाने दीदी तेरा देवर दीवाना में माधुरी ने ये खास बैंगनी रंग की साड़ी को सीधा पल्ला स्टाइल में फ्लॉन्ट किया था। और तब से लेकर आज तक इस साड़ी को लड़कियां हर शादी-पार्टी में रिस्टाइल करना पसंद करती हैं।
पर्पल रंग रॉयल्टी और क्लास का प्रतीक माना जाता है। और हर स्किन टोन पर खूबसूरत लगता है। शायद यही वजह है कि, माधुरी का ये लुक कभी पुराना नहीं हुआ।
इस साड़ी पर गोल्डन जरी से कढ़ाई ऐसे की गई है कि, वो एक्स्ट्रा नहीं लग रही है। ट्रेडिशनल बूटी वर्क प्लेन साड़ी में रॉयलटी एड कर रहा है।
आज भी दुल्हनें तो लड़कियां शादी-पार्टी में इस लुक को रिक्रिएट करना पसंद करती हैं। क्योंकि इस साड़ी में रेट्रो और मॉर्डन का शानदार मेल है। जो इसे टाइमलेस बनाता है।
इस बैंगनी साड़ी के साथ साथ माधुरी का ये खिड़की बैक वाला ब्लाउज डिजाइन भी बेहद हसीन लगा। इस तरह के ब्लाउज का बैक डिजाइन तो गर्ल्स को दीवाना कर गया था।
माधुरी ने इस लुक में बैंगनी और गोल्डन रंग की हैवी वर्क साड़ी के साथ रॉयल गोल्डन ज्वेलरी पहनी थी। बैंगनी बिंदी भी लुक में चार चांद लगा रही थी।
माधुरी ने कुछ समय पहले ही अपनी आइकॉनिक बैंगनी साड़ी को नए स्टाइल के साथ ड्रेप किया था। बेशक ही ये रंग, ये ड्रेप और साड़ी का डिजाइन सदाबहार है।