भारत में घूमने के लिए आपको सबसे ज्यादा हिल स्टेशन देखने को मिलेंगे। आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे हिल स्टेशंस के बारे में बताएंगे, जो सबसे ज्यादा साफ हैं। आपको यहां घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए।
ऊटी को तमिलनाडु के खूबसूरत हिल स्टेशनों में गिना जाता है। ऊटी को 'स्कॉटलैंड ऑफ इंडिया' भी कहते हैं।
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्थित कौसानी एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। सर्दी के मौसम में कौसानी शहर सफेद बर्फ से ढक जाता है।
अरुणाचल प्रदेश की फेमस जगह तवांग बेहद सुंदर जगह है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती इस जगह पर चार-चांद लगा देती है।
मुन्नार इतना साफ और स्वच्छ हिल स्टेशन है कि यहां लोग कड़कती ठंड में भी घूम सकते हैं।
कुन्नूर तमिलनाडु का फेमस हिल स्टेशन है। नीलगिरि पहाड़ियों और कैथरीन वाटरफॉल के शानदार नजारों के लिए जाना जाता है।