​रहमान डकैत ने इस अरबी गाने पर मारी थी एंट्री, बॉबी के जमाल कुडू के बाद अब अक्षय का ये सॉन्ग हुआ हिट.. जानें मतलब​

सिनेमाघरों में इन दिनों रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना स्टारर धुरंधर का धुआंधार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। फिल्म की कहानी से लेकर कास्ट तक सब कुछ गजब रहा और अब नेटिजन्स को फिल्म का एक गाना काफी पसंद आ रहा है। रहमान डकैत का अरबी एंट्री सॉन्ग सुन फैंस को एनिमल के जमाल कुडू की याद आ गई है। अब देखें धुरंधर के इस गाने से जुड़ी सारी डिटेल्स यहां -

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Dec 8 2025, 13:29 IST
रहमान डकैत का एंट्री सॉन्ग01 / 07

रहमान डकैत का एंट्री सॉन्ग

फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना की एक्टिंग को बहुत पसंद किया जा रहा है। रहमान डकैत के किरदार में अक्षय ने वाकई जान फूंक दी। कास्ट की एक्टिंग और फिल्म की कहानी के साथ साथ इन दिनों नेटिजन्स के बीच रहमान डकैत के एंट्री वाले गाने की खूब चर्चा हो रही है। इस अरबी गाने को एनिमल वाले जमाल कुडू जैसी पॉपुलैरिटी मिल रही है।

02 / 07Photo : Youtube

धमाकेदार एंट्री

फिल्म में अक्षय खन्ना की एंट्री वाले सीन को काफी ज्यादा पसंद किया गया। उनकी एंट्री के साथ बैकग्राउंड में खास गाना बज रहा था। जो सुनने में तो आपको भी बहुत अच्छा लगा होगा, लेकिन आप उस गाने का नाम या मतलब जानते हैं ?

03 / 07Photo : Youtube

किस भाषा का गाना है

इंटरनेट पर रहमान डकैत का एंट्री सॉन्ग ढूंढ ढूंढकर सुना जा रहा है। बता दें कि, ये एक बहरैनी अरबी गाना है।

04 / 07Photo : Youtube

क्या है नाम

इस ट्रेंडी वायरल गाने का नाम FA9LA है, हालांकि इसका उच्चारण फासला होता है। ​

05 / 07Photo : Youtube

क्या होता है मतलब

बहरैनी भाषा में इसका मतलब पार्टी या फन टाइम होता है।

06 / 07Photo : Youtube

किसने गाया

ये सुपरहिट गाना साल 2024 में लॉन्च हुआ था। इसे Flipperachi ने लिखा और गाया है। रहमान डकैत की एंट्री के लिए बेशक ही ये गाना गजब लगा।

07 / 07Photo : Youtube

नया जमाल कुडू

एनिमल फिल्म में बॉबी देओल की एंट्री वाला ईरानी गाना जमाल कुडू भी ऐसे ही वायरल हुआ था। फैंस पर FA9LA को नया जमाल कुडू कह रहे हैं।