गौरी ने हैवी लाल या गोल्डन की जगह हल्के पेस्टल शेड का लहंगा चुना था। यह लुक सॉफ्ट, क्लासी और डे-फंक्शन या इंटीमेट वेडिंग के लिए बिल्कुल परफेक्ट लगता है।
गौरी का ब्लाउज फुल स्लीव्स में था, जिस पर नेट और कटवर्क की खूबसूरत डिटेलिंग नजर आई। यह डिजाइन मॉडर्न होने के साथ काफी रॉयल भी दिखता है।
उन्होंने दुपट्टे को सिर पर नहीं बल्कि दाईं तरफ एक कंधे पर सलीके से ड्रेप किया। इससे पूरा लुक साफ, हल्का और बेहद एलिगेंट नजर आया।
खुले बालों की बजाय उन्होंने बीच से मांग निकालकर लंबी चोटी बनाई। चोटी को आगे की तरफ रखा गया, जिससे लुक में ट्रेडिशनल टच जुड़ गया।
चोटी में छोटे-छोटे फूल लगाए गए, जो पूरे ब्राइडल लुक को फ्रेश और नेचुरल बना रहे थे। अगर आप हेवी हेयर एक्सेसरीज नहीं चाहतीं, तो यह स्टाइल आसानी से रिक्रिएट किया जा सकता है।
गौरी ने एक मल्टी-स्ट्रिंग नेकलेस के साथ चोकर पहना। इसके साथ बड़े मैचिंग ईयररिंग्स चुने, जिससे बिना जरूरत से ज्यादा जूलरी पहने भी लुक काफी रिच दिखाई दिया।
उनका मेकअप बहुत हल्का और ग्लोइंग था। न्यूड लिप्स, सॉफ्ट आई मेकअप और नेचुरल बेस ने आउटफिट और जूलरी को उभरने का मौका दिया। यही वजह है कि पूरा ब्राइडल लुक ओवरड्रेस्ड नहीं बल्कि बेहद ग्रेसफुल लगा।