पेट में फंसी हुई गैस एक झटके में जाएगी निकल, बस सुबह पानी में उबालकर पी लें ये 2 मसाले, अपच-कब्ज मिनटों में गायब

क्या आप भी पेट में गैस, एसिडिटी और भारीपन से परेशान रहते हैं, तो आज हम आपके लिए 2 मसालों से बना एक खास पानी लेकर आए हैं, जिसे खाली पेट पीने से पाचन बेहतर करने और पेट को हल्का रखने में मदद मिलती है। यहां जानिए कौन से 2 मसाले हैं जिन्हें पानी में उबालकर पीने से डाइजेशन सुपरफास्ट बनेगा।

Authored by: विनीतUpdated May 18 2026, 08:06 IST
पेट की गैस में रामबाण है 2 मसालों का पानीImage Credit : Pinterest/ Istock01 / 07

पेट की गैस में रामबाण है 2 मसालों का पानी

आजकल पेट में गैस, एसिडिटी और भारीपन की समस्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। कभी देर से खाना खाने की वजह से, तो कभी बाहर का तला-भुना खाना पेट का पूरा सिस्टम बिगाड़ देता है। ऐसे में लोग तुरंत दवा खा लेते हैं, लेकिन हर बार दवा लेना सही नहीं माना जाता। अगर आप भी सुबह उठते ही पेट फूलना, गैस या जलन जैसी दिक्कत महसूस करते हैं, तो आपकी रसोई में मौजूद जीरा और अजवाइन काफी काम आ सकते हैं। इन दोनों मसालों का पानी पेट को आराम देने और पाचन बेहतर करने में मदद कर सकता है।

जीरा और अजवाइन का कॉम्बिनेशन क्यों है खासImage Credit : Pinterest/ Istock02 / 07

जीरा और अजवाइन का कॉम्बिनेशन क्यों है खास

जीरा और अजवाइन दोनों ही ऐसे मसाले हैं जिन्हें पुराने समय से पाचन से जुड़ी परेशानियों में इस्तेमाल किया जाता रहा है। अजवाइन पेट में बनने वाली गैस को कम करने में मदद करती है, जबकि जीरा खाना पचाने की प्रक्रिया को बेहतर बनाता है। यही वजह है कि खाने के बाद कई लोग अजवाइन या जीरा चबाने की सलाह देते हैं।

गैस और एसिडिटी से कैसे दिलाता है राहतImage Credit : Pinterest/ Istock03 / 07

गैस और एसिडिटी से कैसे दिलाता है राहत

जब खाना ठीक तरह से नहीं पचता, तब पेट में गैस बनने लगती है और सीने में जलन महसूस होती है। जीरा-अजवाइन का पानी पाचन को सपोर्ट करता है, जिससे गैस और पेट फूलने जैसी परेशानियां कम हो सकती हैं। कई लोगों को इससे खट्टी डकार और पेट की बेचैनी में भी आराम महसूस होता है।

पेट को अंदर से देता है सुकूनImage Credit : Pinterest/ Istock04 / 07

पेट को अंदर से देता है सुकून

अगर खाना खाने के बाद पेट भारी-भारी लगता है या आलस महसूस होता है, तो यह देसी ड्रिंक मददगार हो सकती है। इसका हल्का गर्म असर पेट को रिलैक्स करता है और पेट साफ होने में भी मदद कर सकता है। सुबह इसे पीने से दिनभर पेट हल्का और आरामदायक महसूस हो सकता है।

ऐसे तैयार करें ये आसान घरेलू ड्रिंकImage Credit : Pinterest/ Istock05 / 07

ऐसे तैयार करें ये आसान घरेलू ड्रिंक

इस ड्रिंक को बनाना बिल्कुल आसान है। एक गिलास पानी लें और उसमें आधा चम्मच जीरा और आधा चम्मच अजवाइन डाल दें। अब इसे 5 से 7 मिनट तक अच्छे से उबाल लें। जब पानी हल्का गुनगुना रह जाए, तब इसे छानकर सुबह खाली पेट पी लें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से पेट हल्का महसूस हो सकता है।

सेवन करते समय इन बातों का रखें ध्यानImage Credit : Pinterest/ Istock06 / 07

सेवन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

हालांकि जीरा और अजवाइन का पानी एक घरेलू उपाय है, लेकिन किसी भी चीज का ज्यादा सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। जिन लोगों को पेट में अल्सर, लो ब्लड प्रेशर या कोई गंभीर बीमारी है, उन्हें डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को भी इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

डिस्क्लेमरImage Credit : Pinterest/ Istock07 / 07

डिस्क्लेमर

प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!