शरीर में पहलवानों जैसी ताकत चाहिए, तो आपको अपनी डाइट भी उनकी जैसी ही करनी होगी। जी हां आज हम आपको एक ऐसा देसी पाउडर बताने जा रहे है, जो आपके शरीर के लिए ताकत का भंडार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कौन सा है ये ड्राई फ्रूट और कैसे करें सेवन?
शरीर को पावरफुल और मस्कुलर बनाने के लिए आपको कुछ ड्राई फ्रूट को पीसकर एक पाउडर तैयार कर लेना चाहिए। जो आपके लिए महंगे सप्लीमेंट से भी ज्यादा फायदेमंद साबित होगा।
इस पाउडर को तैयार करने के लिए आप काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट, और किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट को मिक्स करके पीस सकते हैं।
आप इस ड्राई फ्रूट पाउडर का सेवन रोजाना 1 गिलास दूध के साथ कर सकते हैं। इसे आप 1 चम्मच की मात्रा में दूध में मिक्स करके पी सकते हैं।
ड्राई फ्रूट्स में पाया जाने वाला हेल्दी फैट और हाई क्वालिटी प्रोटीन हमारे एनर्जी लेवल बूस्ट करता है। जिससे आप दिन भर एक्टिव नजर आते हैं इसके अलावा इसमें जिंक और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भी होते हैं, जो हमारी ओवरऑल हेल्थ को बूस्ट करते हैं।
हड्डियों की मजबूती के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है, इसमें मौजूद कैल्शियम और मैग्निशियम आपकी हड्डियों को मजबूत करने में मदद करते हैं।
हड्डियों की मजबूती के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है, इसमें मौजूद कैल्शियम और मैग्निशियम आपकी हड्डियों को मजबूत करने में मदद करते हैं।