दिल के मरीजों को सर्दियों में जरूर खानी चाहिए ये सब्जी, नहीं बिगड़ेगी सेहत, कंट्रोल रहेंगे हृदय रोगों के लक्षण

अगर आपको भी हृदय स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हैं, तो आपको बता दें कि ठंड के मौसम में आपकी परेशानियां अधिक बढ़ सकती हैं। इसलिए आपको इस दौरान अपनी डाइट का बहुत खास ध्यान रखने की जरूरत है।

Authored by: विनीतUpdated Nov 11 2024, 09:00 IST
सर्दियों में ऐसे स्वस्थ रहें दिल के मरीजImage Credit : IStock01 / 06

सर्दियों में ऐसे स्वस्थ रहें दिल के मरीज

सर्दियों का मौसम शुरू होते हैं, लोगों में गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। जिन लोगों को पहले से हृदय स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होती हैं, उनके लिए यह मौसम और भी अधिक खतरनाक हो सकता है। इस दौरान हृदय रोगों से मौत के मामले लोगों में काफी बढ़ जाते हैं। इसलिए दिल के मरीजों को हमेशा यह सलाह दी जाती है कि आपको इस दौरान अपनी डाइट का बहुत खास ध्यान रखना चाहिए। आपको बता दें कि कुछ ऐसी सब्जियां हैं जिन्हें डाइट में शामिल करके आप आसानी से हृदय रोगों के खतरे को कम कर सकते हैं।

मूली की सब्जीImage Credit : IStock02 / 06

मूली की सब्जी

मूली को सर्दियों में सलाद के तौर पर खूब खाया जाता है। वहीं बहुत से लोग मूली के पत्तों की सब्जी बनाकर खाना भी पसंद करते हैं। आपको बता दें कि सर्दियों में इस सब्जी का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है, खासकर दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में यह रामबाण है। यह शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है।

धनियाImage Credit : IStock03 / 06

धनिया

ठंड के मौसम में आपको अपनी सब्जी में धनिया के पत्तों को जरूर शामिल करना चाहिए। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बहेतर बनाने में मदद करते हैं। यह न सिर्फ आपकी करी और दाल को एक बेहतरीन स्वाद और खुशबू प्रदान करते हैं, बल्कि सेहत के लिए लिहाज से भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इसकी चटनी आदि बनाकर खाने से भी दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

ब्रोकलीImage Credit : IStock04 / 06

ब्रोकली

यह हरी सब्जी पानी से भरपूर होती है। इसें प्रोटीन और फाइबर की मात्रा भी बहुत अच्छी होती है। यह वजन कंट्रोल रखने में मदद करती है। साथ ही, कोलेस्ट्रॉल को भी कम करती है। इसे आमतौर पर लोग उबालकर खाना या फिर सलाद के तौर पर खाना पसंद करते हैं।

हरी मेथीImage Credit : IStock05 / 06

हरी मेथी

इस सब्जी को शुगर के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। इसकी मदद से आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहता है। आपको बता दें कि इसमें पोषण भरपूर मात्रा में होता है। पालक की तरह इसमें शरीर के लिए लगभग सभी जरूरी विटामिन होते हैं। यह भी हृदय स्वास्थ्य के लिए बुहत लाभकारी है।

पालकImage Credit : IStock06 / 06

पालक

इस हरी सब्जी को सर्दियों का सुपरफूड माना जाता है। यह पोषण से भरपूर होती है। इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। साथ ही, विटामिन सी, आयरन, फोलेट, कैल्शियम होते हैं। यह शरीर के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करती है। ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने में भी मददगार है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!