गर्मी में डाइजेशन के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है, किस तेल में पका खाना सबसे कम करता है गैस-कब्ज

क्या आप जानते हैं पेट की गर्मी बढ़ाने और पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए आपका कुकिंग ऑयल भी जिम्मेदार हो सकता है। इसलिए तपती गर्मी में यह बहुत जरूरी है कि आप मौसम के अनुसार ही तेल का यूज करें। आइए जानते हैं गर्मी किस तेल का प्रयोग करने से सबसे कम पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं।

Authored by: विनीतUpdated May 24 2026, 16:00 IST
डाइजेशन के लिए कौन सा तेल अच्छा हैImage Credit : Istock/ Pinterest01 / 07

डाइजेशन के लिए कौन सा तेल अच्छा है

गर्मी आते ही पेट से जुड़ी परेशानियां बढ़ने लगती हैं। कई लोगों को गैस, पेट फूलना, कब्ज, भारीपन और एसिडिटी जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। ऐसे में सिर्फ क्या खाएं, यही नहीं बल्कि किस तेल में खाना पकाएं, यह भी बहुत मायने रखता है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि गर्मियों में हल्का और आसानी से पचने वाला तेल चुनना चाहिए, ताकि पेट पर ज्यादा दबाव न पड़े। सही तेल न सिर्फ डाइजेशन बेहतर रखता है, बल्कि शरीर को अंदर से हल्का महसूस कराने में भी मदद करता है।

गर्मियों में क्यों बदल देना कुकिंग ऑयलImage Credit : Istock/ Pinterest02 / 07

गर्मियों में क्यों बदल देना कुकिंग ऑयल

सर्दियों में लोग अक्सर ज्यादा मसालेदार और तला-भुना खाना खा लेते हैं, लेकिन गर्मियों में शरीर की पाचन क्रिया थोड़ी धीमी हो सकती है। ऐसे में ज्यादा भारी तेल पेट में गैस और कब्ज बढ़ा सकते हैं। यही वजह है कि इस मौसम में हल्के और कम फैट वाले तेल बेहतर माने जाते हैं।

सरसों तेल से ज्यादा हल्का है ऑलिव ऑयलImage Credit : Istock/ Pinterest03 / 07

सरसों तेल से ज्यादा हल्का है ऑलिव ऑयल

डाइजेशन के हिसाब से ऑलिव ऑयल को काफी अच्छा माना जाता है। इसमें हेल्दी फैट्स होते हैं, जो पेट पर ज्यादा भारी नहीं पड़ते। इससे खाना जल्दी पचने में मदद मिल सकती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, हल्की सब्जियां या सलाद जैसी चीजों में ऑलिव ऑयल इस्तेमाल करना गर्मियों में अच्छा विकल्प हो सकता है।

घी और ज्यादा तला तेल बढ़ा सकता है परेशानीImage Credit : Istock/ Pinterest04 / 07

घी और ज्यादा तला तेल बढ़ा सकता है परेशानी

बहुत ज्यादा घी या बार-बार गर्म किया हुआ तेल पेट के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे कब्ज, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। खासकर गर्मियों में डीप फ्राई चीजें खाने से शरीर सुस्त और भारी महसूस कर सकता है। इसलिए कम तेल और फ्रेश ऑयल में बना खाना बेहतर माना जाता है।

नारियल तेल भी अच्छा विकल्पImage Credit : Istock/ Pinterest05 / 07

नारियल तेल भी अच्छा विकल्प

गर्मी में नारियल तेल भी कई लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह हल्का माना जाता है और कुछ स्टडी में इसे जल्दी पचने वाला बताया गया है। दक्षिण भारत में गर्म मौसम के दौरान इसका इस्तेमाल काफी आम है। हालांकि, हर व्यक्ति की बॉडी अलग होती है, इसलिए तेल चुनते समय अपनी पाचन क्षमता का ध्यान रखना जरूरी है।

खाने का तरीका भी है जरूरीImage Credit : Istock/ Pinterest06 / 07

खाने का तरीका भी है जरूरी

अगर आप अच्छा तेल इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन बहुत ज्यादा मसालेदार, तला-भुना या देर रात खाना खा रहे हैं, तो पेट खराब हो सकता है। गर्मियों में हल्का, ताजा और कम ऑयली खाना पेट को आराम देता है। साथ ही पर्याप्त पानी पीना और फाइबर वाली चीजें खाना भी जरूरी है।

डिस्क्लेमर​Image Credit : Istock/ Pinterest07 / 07

डिस्क्लेमर​

प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!