Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: मायरा के प्यार में हद पार करेगा अरमान, हार मानेगी अभिरा; छोड़ेगी पोद्दार हाउस

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक के बाद एक तमाशे हो रहे हैं। अब अरमान और अभिरा के बीच सबसे बड़ा झगड़ा होगा। अरमान और अभिरा एक दूसरे से हिसाब करेंगे। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या होगा?

Authored by: कविताUpdated May 18 2026, 12:44 IST
ये रिश्ता क्या कहलाता है: पोद्दार हाउस छोड़ेगी अभिराImage Credit : Jiohotstar01 / 08

ये रिश्ता क्या कहलाता है: पोद्दार हाउस छोड़ेगी अभिरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में तमाशे होना खत्म नहीं हो रहे हैं। सीरियल में अभिरा और अरमान किसी तरह अपने बीच की परेशानी को खत्म करने में लगे हैं लेकिन पोद्दार हाउस की परेशानी की वजह से दोनों के बीच कलेश हो जाता है। आर्यन ने कृष पर हाथ उठाया था, लेकिन इस वजह से अभिरा और अरमान लड़ जाते हैं और अब अभिरा से अरमान सबसे बड़ी डिमांड करेगा, जिसके बाद अभिरा का गुस्सा फूटेगा। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या होने वाला है।

अरमान का इंतजार करती रह जाएगी अभिराImage Credit : Jiohotstar02 / 08

अरमान का इंतजार करती रह जाएगी अभिरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभिरा कार के पास अरमान का इंतजार करती रहेगी। वह अरमान के लिए कोल्ड कॉफी तक बनाती है लेकिन अरमान नहीं आएगा। इस वजह से अभिरा का दिल टूट जाएगा।

अरमान को गलती का एहसास करवाएगी अभिराImage Credit : Jiohotstar03 / 08

अरमान को गलती का एहसास करवाएगी अभिरा

अभिरा अरमान को फोन करेगी और तब भी अरमान आने के लिए मना कर देगा। अभिरा इस मौके पर अरमान को उसकी गलती गिनाएगी। अभिरा बताएगी कि जैसे ही अरमान परिवार में कोई भी रिश्ता निभाने एक कदम आगे बढ़ता है तो वह अभिरा का हाथ छोड़ देता है। वह सबसे पहले पत्नी बनना भूलता है।

पोद्दार हाउस छोड़ेगी अभिराImage Credit : Jiohotstar04 / 08

पोद्दार हाउस छोड़ेगी अभिरा

अरमान को चार बाते सुनाकर अभिरा सीधा पोद्दार हाउस से बाहर चली जाती है। वह पोद्दार हाउस में रुक नहीं पाती। इस मौके पर अरमान भी उसे नहीं रोकता, लेकिन दादी सा को टेंशन हो जाती है। दूसरी तरफ मायरा और मुक्ति को भी अपने मां पापा की टेंशन होती है।

अभिरा से ममता का सबूत मांगेगा अरमानImage Credit : Jiohotstar05 / 08

अभिरा से ममता का सबूत मांगेगा अरमान

अरमान अभिरा के पीछे जाएगा और उससे बात करने की कोशिश करेगा। इस मौके पर अरमान अभिार को उसकी गलतियां बताएगा, जिससे अभिरा भड़क जाएगी। इस मौके पर अरमान अभिरा को बताएगा कि कैसे वह पूरी जिंदगी घरवालों के अपना प्यार साबित करता रहा है। इस मौके पर अरमान अभिरा से मायरा के लिए उसके प्यार का सबूत मांग लेता है, जिस वजह से अभिरा और ज्यादा भड़क जाती है।

कृष को छोड़ने का फैसला लेगी अभिराImage Credit : Jiohotstar06 / 08

कृष को छोड़ने का फैसला लेगी अभिरा

अगले दिन तान्या बड़ा फैसला लेती है। वह कृष को छोड़ने का फैसला लेती है लेकिन इस मौके पर भी कृष की अकड़ खत्म नहीं होती। काजल इस ड्रामे में अभिरा को बोलने के लिए कहती है, लेकिन अभिरा बोलने से मना कर देती है। तब कृष आगे बढ़कर तान्या को तलाक देने से मना कर देता है।

पोद्दार हाउस छोड़ने का फैसला लेगा आर्यनImage Credit : Jiohotstar07 / 08

पोद्दार हाउस छोड़ने का फैसला लेगा आर्यन

दूसरी तरफ आर्यन ड्रामा करेगा। आर्यन दिशा का सपोर्ट करने के लिए उसके घर जाने का फैसला लेगा। तब अरमान उसे समझाता है और घर ना छोड़ने की सलाह देता है। अरमान आर्यन को समझाता है कि वह दिशा को मनाकर यहां लेकर आए।

वट सावित्री के व्रत की तैयारी करेगी दादी साImage Credit : Jiohotstar08 / 08

वट सावित्री के व्रत की तैयारी करेगी दादी सा

इस पूरे ड्रामे के बीच दादी सा हार नहीं मानेगी। दादी सा वट सावित्री की पूजा की तैयारी करेगी। वह भगवान के सामने हाथ छोड़कर प्रार्थना करती है कि सब कुछ ठीक हो जाए। इस सीन से साफ है कि शो में वट सावित्री का व्रत होगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!