Top 7 TV Gossips 23 December, 2024: टीवी की दुनिया हमेशा ही बड़ी-बड़ी खबरों से भरी रहती है। कुछ खबरें लोगों को हैरान कर देती हैं तो कुछ खबरें चेहरे पर मुस्कान लेकर आ जाती हैं। आज सुनााई दे रही खबरें भी कुछ इसी तरह की हैं। जहां एक तरफ मुदस्सर खान और रिया किशनचंदानी के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। वहीं दूसरी ओर 'गुम है किसी के प्यार में' में फिर से जनरेशन लीप आ सकता है और इस बार मेकर्स सवि और रजत का किस्सा भई खत्म कर सकते हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी से जुड़ी इन 7 बड़ी खबरों पर-
'बिग बॉस 14' फेम राहुल वैद्य ने बताया कि विराट कोहली ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया हुा है। राहुल वैद्य का कहना है कि मुझे अभी तक समझ नहीं आया कि ऐसा क्यों किया हुआ है।
दृष्टि धामी ने हाल ही में अपनी नन्ही परी के साथ वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह उसे गोद में लेकर खिलाती नजर आईं। दृष्टि धामी का ये वीडियो देख सुरभि ज्योति, रुबीना दिलैक, युविका चौधरी और कई टीवी सितारों ने कमेंट किया है।
'बिग बॉस ओटीटी 2' विजेता एल्विश यादव ने पैपराजियों संग बातचीत के दौरान रजत दलाल को अपना सपोर्ट दिया। उन्होंने पैपराजियों से कहा कि रजत दलाल के लिए वोट करो।
दीपिका सिंह स्टारर 'मंगल लक्ष्मी' में जल्द ही नई एंट्री होने वाली है। खबरों की मानें तो एक्टर सरवर आहूजा शो में कदम रखते नजर आएंगे। हालांकि उनके किरदार का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।
निया शर्मा ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस दर्शन के लिए पशुपतिनाथ मंदिर पहुंची हैं। फोटो में एक्ट्रेस हाथ में फूल और गले में रुद्राक्ष की माला पहने नजर आईं।
'डांस इंडिया डांस' के जज रह चुके मुदस्सर खान और रिया किशनचंदानी के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। इस बात की जानकारी खुद मुदस्सर खान और रिया ने सोशल मीडिया पर दी है।
'गुम है किसी के प्यार में' को लेकर खबर आ रही है कि शो में जल्द ही जनरेशन लीप आने वाला है। इस लीप के कारण शो में मौजूद सभी सितारों को बाहर का रास्ता देखना होगा। वहीं शो में नई कास्ट की एंट्री होगी।