दीमक की तरह दीपिका पादुकोण-सलमान खान का सुख-चैन खा गया इश्क, खोखली हो गई थी जिंदगी

इमरान खान बॉलीवुड के ऐसे कलाकार हैं, जिनकी प्रोफेशनल लाइफ को निजी जिंदगी में चलने वाली परेशानियां खा गईं। इमरान के साथ-साथ सलमान खान और दीपिका पादुकोण सरीखे कलाकारों को भी पर्सनल लाइफ की उथल-पुथल के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। आइए आपको ऐसे कलाकारों के बारे में बताते हैं, जिनके लिए प्यार ने दीमक की तरह अंदर से खोखला करने का काम किया था।

Authored by: राहुल शर्माUpdated Apr 22 2025, 16:00 IST
दीमक की तरह दीपिका पादुकोण-सलमान खान का सुख-चैन खा गया इश्क, खोखली हो गई थी जिंदगीImage Credit : Celebs/Social Media01 / 10

दीमक की तरह दीपिका पादुकोण-सलमान खान का सुख-चैन खा गया इश्क, खोखली हो गई थी जिंदगी

सलमान खान, शाहरुख खान, रवीना टंडन और जया बच्चन इंडस्ट्री के कुछ ऐसे नाम हैं, जिन्हें प्यार ने अंदर से खोखला कर दिया था। प्यार करना इस सभी कलाकारों के लिए इतना भारी पड़ा कि कुछ समय के लिए ये सभी परेशानी से घिर गए थे। अगर दीपिका पादुकोण की बात करें तो वो रणबीर कपूर संग इश्क करके डिप्रेशन में चली गई थीं, वहीं जया बच्चन को पति और घर बचाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। आइए आपको इंडस्ट्री के कुछ ऐसे कलाकारों के बारे में बताते हैं, जिनका सुख-चैन इश्क खा गया था...

रवीना टंडन (Raveena Tondon)Image Credit : Celebs/Social Media02 / 10

रवीना टंडन (Raveena Tondon)

अदाकारा रवीना टंडन ने अक्षय कुमार से इश्क करके बड़ी मुसीबत मोल ले ली थी। रवीना अक्की के साथ शादी का ख्वाब देखती थीं और दोनों की सगाई भी हो गई थी लेकिन अक्की ने आखिरी समय पर उन्हें धोखा दे दिया और साथ छोड़कर चले गए।

कंगना रनौत (Kangana Ranaut)Image Credit : Celebs/Social Media03 / 10

कंगना रनौत (Kangana Ranaut)

अदाकारा कंगना रनौत को शादीशुदा ऋतिक रोशन से प्यार इतना भारी पड़ा कि उनकी जिंदगी के कई साल सिर्फ इस सोच में चले गए कि उनकी शादी ऋतिक से हो जाएगी। हालांकि ऐसा हुआ नहीं और कंगना को सच स्वीकार करके जिंदगी में आगे बढ़ना पड़ा।

इमरान खान (Imran Khan)Image Credit : Celebs/Social Media04 / 10

इमरान खान (Imran Khan)

आमिर खान के भांजे इमरान खान ने अपनी लेडीलव अविंतिका के साथ शादी की थी। सालों तक साथ में खुश रहने के बाद इमरान और अवंतिका ने अलग होने का फैसला लिया। इस फैसले ने इमरान को काफी परेशान कर दिया था लेकिन अब वो ठीक होकर जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं।

जया बच्चन (Jaya Bachchan)Image Credit : Celebs/Social Media05 / 10

जया बच्चन (Jaya Bachchan)

अदाकारा जया बच्चन ने करियर को छोड़कर अमिताभ बच्चन के साथ शादी करना जरूरी समझा लेकिन बदले में उनके हाथ पति का एक्सट्रा मैरिटल अफेयर लगा। रेखा और अमिताभ के इश्क ने जया को सालों तक परेशान रखा। हालांकि वक्त के साथ चीजें ठीक हो गईं और अब दोनों खुशी-खुशी साथ रहते हैं।

जिया खान (Jiya Khan)Image Credit : Celebs/Social Media06 / 10

जिया खान (Jiya Khan)

अदाकारा जिया खान को सूरज पंचोली के साथ प्यार था। काफी वक्त तक सूरज और जिया ने एक-दूसरे को डेट किया लेकिन सूरज की हरकतों से जिया इतनी परेशान हुईं कि अपनी जान से हाथ धो बैठीं।

अध्य्यन सुमन (Adhyayan Suman)Image Credit : Celebs/Social Media07 / 10

अध्य्यन सुमन (Adhyayan Suman)

अध्य्यन सुमन को एक वक्त कंगना रनौत से बेशुमार प्यार था। वो कंगना के साथ शादी करने के बारे में सोचती थीं लेकिन ऐसा हुआ नहीं और फिर दोनों अलग हो गए। अध्य्यन ने ब्रेकअप के बाद कंगना पर कई सारे आरोप लगाए थे कि कैसे उन्हें परेशान किया गया।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)Image Credit : Celebs/Social Media08 / 10

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

दीपिका पादुकोण जब मुंबई में नई-नई आई थीं और फिल्मों में काम करना शुरू किया था तब उन्हें रणबीर कपूर से प्यार हो गया था। रणबीर कपूर इस रिलेशन को बहुत सीरियसली नहीं लेते थे, जिस कारण दीपिका काफी परेशान रहने लगीं। एक वक्त ऐसा आया जब रणबीर इस रिलेशन से बाहर आ गए और दीपिका डिप्रेशन में चली गईं।

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)Image Credit : Celebs/Social Media09 / 10

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)

कलाकार शाहिद कपूर भी करीना के साथ शादी का ख्वाब देखते थे लेकिन टशन के शूट के दौरान करीना की आंखें सैफ से लड़ गईं और वो शाहिद को छोड़कर चल दीं। इस झटके को शाहिद नहीं सह पाए और कुछ दिन परेशान रहे।

सलमान खान (Salman Khan)Image Credit : Celebs/Social Media10 / 10

सलमान खान (Salman Khan)

अभिनेता सलमान खान ऐश्वर्या से बहुत प्यार करते थे लेकिन ऐस को उस वक्त शादी नहीं करनी थी। यही कारण था कि सलमान भाई ऐश के लिए पागल से रहने लगे। ऐश ने सलमान की हालत देखकर भी तरस नहीं खाया और जिंदगी में आगे बढ़ गईं।

End of Photo Gallery