Loksabha Election 2024: इंडस्ट्री के ये सितारे रणनीति के रण में बिखेरेंगे जलवा, स्टारडम से बटोरेंगे वोट

Loksabha Election 2024: इस साल का लोकसभा चुनाव 2024 बेहद खास होने वाला है। कई बॉलीवड हस्तियां इस बार चुनाव के मैदान में उतरने वाली हैं। इस लिस्ट में कंगना रनौत से लेकर हेमा मालिनी तक का नाम शामिल है।

Authored by: प्रियंका झाUpdated Mar 28 2024, 19:52 IST
​Loksabha Election 2024: इंडस्ट्री के ये सितारे रणनीति के रण में बिखेरेंगे जलवा, स्टारडम से बटोरेंगे वोट01 / 08

​Loksabha Election 2024: इंडस्ट्री के ये सितारे रणनीति के रण में बिखेरेंगे जलवा, स्टारडम से बटोरेंगे वोट

Loksabha Election 2024: लोक सभा चुनाव से पहले कुछ स्टार्स ने राजनीतिक पार्टियों को ज्वाइन किया है। इस लिस्ट में कंगना रनौत, अरुण गोविल और गोविंदा का नाम शामिल है। गोविंदा पहले भी कांग्रेस से जुड़ चुके थे। उन्होंने बाद में राजनीति छोड़ दी थी। एक्टर ने एक बार फिर राजनीति करियर की शुरुआत कर रहे हैं। एक्टर ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए है। पार्टी ने अभी तक गोविंदा को टिकट नहीं दिया है। ये चुनाव इन सितारों के राजनीतिक करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। आइए जानते हैं कौन कहां से चुनाव लड़ रहा है।

02 / 08Photo : Instagram

कंगना रनौत

कंगना रनौत इस बार हिमाल प्रदेश के मंडी से चुनाव लड़ेंगी। एक्ट्रेस को बीजेपी ने मंडी से अपना प्रत्याशी चुना है।

03 / 08Photo : Instagram

अरुण गोविल

अरुण गोविल बीजेपी के साथ अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। अरुण उत्तर प्रदेश के मेरठ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

04 / 08Photo : Instagram

हेमा मालिनी

हेमा मालिना लंबे समय से राजनीति में एक्टिव हैं। ड्रीम गर्ल मथुरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

05 / 08Photo : Instagram

मनोज तिवारी

मनोज तिवारी दिल्ली नॉर्थ ईस्ट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

06 / 08Photo : Instagram

रवि किशन

2017 में बीजेपी ज्वाइन की थी। 2019 में गोरखपुर सीट से जेनरल इलेक्शन लड़े थे। गोरखपुर से ही 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

07 / 08Photo : Instagram

दिनेश लाल यादव

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि पार्टी ने अभी तक इसकी घोषणा नहीं की है।

08 / 08Photo : Instagram

शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा तृणमूल कांग्रेस की तरफ से पश्चिम बंगाल की आसनसोल से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।