प्रेग्नेंसी के बाद बढ़ा इन हसीनाओं का वजन, अब दीपिका पादुकोण को भी पतली होने में लगेगी मेहनत

​हाल ही में दीपिका पादुकोण ने नन्ही परी दुआ पादुकोण को जन्म दिया है। जिसके बाद दीपिका का वजन कुछ बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। हालांकि दीपिका से पहले ये एक्ट्रेस भी मां बनने के बाद मोटी हो गई थी। आइए बताते हैं कौन थी वो हसीनाएं

​

Authored by: अर्चना वशिष्ठUpdated Dec 24 2024, 10:51 IST
मां बनने के बाद मोटी हो गई ये एक्ट्रेस Image Credit : Social Media01 / 07

मां बनने के बाद मोटी हो गई ये एक्ट्रेस

मां बनना हर लड़की का सपना होता है। फिर चाहे वह कोई आम इंसान हो या सेलिब्रिटी हर लड़की मां बनने का सपना देखती है। लेकिन इसी सपने के साथ कुछ सच्चाई भी जुड़ी होती है वो यह की मां बनने के बाद शरीर में बदलाव आना, जिसमें सबसे ज्यादा आम होता है मोटा होना। ऐसी ही कुछ ऐक्ट्रेस हैं जो मां बनने के बाद मोटी हो गई और उनका वजन लगातार बढ़ता चला गया।

दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone) Image Credit : Social Media02 / 07

दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone)

लंबे समय बाद दीपिका पाडुकोण ने कैमरे के सामने पोज दिए हैं, जिसमें वह थोड़ी हेल्दी नजर आ रही है। दीपिका पादुकोण का वजन दुआ के जन्म के बाद बढ़ गया है। हालांकि एक्ट्रेस इन दिनों अपनी सेहत पर भरपूर ध्यान दे रही है।

करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan) Image Credit : Social Media03 / 07

करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan)

तैमूर अली खान के जन्म के बाद करीना कपूर का वजन एकदम से बढ़ गया। एक्ट्रेस कैमरे के सामने आने में भी शरमाती थी, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने पहले जैसी शेप में आ गई।

ऐश्वर्या राय ( Aishwarya Rai) Image Credit : Social Media04 / 07

ऐश्वर्या राय ( Aishwarya Rai)

आराध्या के जन्म के बाद ऐश्वर्या राय मानों एकदम से मोटी हो गई हो। जब वह डिलीवरी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आई हर कोई उन्हें देखकर हैरान हो गया था। ऐश्वर्या को यह वजन कम करने में लंबा समय लगा था।

नेहा धूपिया ( Neha Dhupia) Image Credit : Social Media05 / 07

नेहा धूपिया ( Neha Dhupia)

अभिनेत्री नेहा धूपिया दो बच्चों की मां है। एक्ट्रेस डिलीवरी के बाद काफी वजनी हो गई थी। उन्होंने खूब मेहनत की और अपने वजन को कम किया था। नेहा ने कई बार इस बारे में खुलकर बात भी की और अन्य लोगों को सपोर्ट भी किया था।

बिपाशा बासु ( Bipasha Basu) Image Credit : Social Media06 / 07

बिपाशा बासु ( Bipasha Basu)

देवी के जन्म के बाद बिपाशा बासु को बहुत मेहनत लग रही है वजन कम करने में, हालांकि एक्ट्रेस का वजन प्रेग्नेंसी के दौरान ही बढ़ गया था। बिपाशा ने कई बार इसपर खुलकर बात की थी।

समीरा रेड्डी ( Smeera Reddy) Image Credit : Social Media07 / 07

समीरा रेड्डी ( Smeera Reddy)

दो बच्चों के जन्म के बाद समीरा रेड्डी का वजन बढ़ गया था। एक्ट्रेस ने अपने आप को कमरे में कैद कर लिया था। हालांकि बाद में उन्होंने हिम्मत दिखाई और अपनी बॉडी को अपनाया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!