Saif Ali Khan's Rejected Movies: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक सैफ अली खान अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'कर्त्तव्य' को लेकर चर्चा में हुए हैं। इसके अलावा सैफ अली खान को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। बताया गया है कि सैफ को शाहरुख खान की 'मैं हूं ना' ऑफर हुई थी लेकिन फराह खान ने उन्हें इस मूवी में नहीं लिया। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सैफ अली खान के हाथों से फिसल गई थीं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
सैफ अली खान को फिल्म में अमन मेहरा की भूमिका ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने यह नहीं की। बाद में यह रोल सलमान खान की झोली में आ गिरा था।
संजय लीला भंसाली ने फिल्म 'देवदास' में चुननीलाल के लिए सैफ अली खान को कास्ट करने का मन बनाया था। अभिनेता ने यह मूवी नहीं की और यह जैकी श्रॉफ के हिस्से चली गई।
सैफ अली खान ने ने रीमा कागती की साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'तलाश: द आंसर लाइज विदइन' से खुद को अलग कर लिया। इसके बाद यह भूमिका आमिर खान को मिली थी।
कृष मल्होत्रा के रोल के लिए मेकर्स ने सैफ अली खान को चुना था। हालांकि अभिनेता द्वारा ना सुनने के बाद इस रोल के लिए मेकर्स ने अर्जुन कपूर को कास्ट किया।
यश चोपड़ा ने सबसे पहले इस मूवी में सैफ अली खान को कास्ट करने की प्लानिंग की थी। डेट्स ना होने की वजह से सैफ अली खान ने इस मूवी को करने से इनकार कर दिया था।
शाहरुख खान की सुपरहिट मूवी 'मैं हू ना' मूवी भी सैफ अली खान करने वाले थे लेकिन फराह खान ने उन्हें इस रोल के लिए मना कर दिया था।