दिल्ली का कुतुब मिनार यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की लिस्ट में शामिल है। ये स्मारक 234 फीट ऊंची है और बलुआ पत्थर, संगमरमर से बनाई गई है। ये दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर स्थित है। मेट्रो स्टेशन का नाम कुतुब मीनार स्टेशन है।
दिल्ली इंडिया गेट दिल्ली येलो लाइन मेट्रो के केंद्रीय सचिवालय स्टेशन के पास है। ये लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है। दिन के मुकाबले लोग यहां रात के समय जाना ज्यादा पसंद करते हैं। क्योंकि रात के समय यहां का नजारा काफी आकर्षक दिखता है।
सफदरजंग टॉम्ब लाल बलुआ पत्थर और संगमरमर से बनी एक खूबसूरत इमारत है। कहा जाता है कि ये मुगलों द्वारा बनाई गई अंतिम स्मारक भी है। इतिहास में झांकने के लिए ये एक महत्वपूर्ण इमारत है। यहां बहुत शांति होती है। दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर ये स्मारक जोर बाग मेट्रो स्टेशन से सबसे करीब है।
दिल्ली की सबसे प्रसिद्ध और बड़ी मस्जिदों में से एक जामा मस्जिद चांदनी चौक में स्थित है। ये लाल पत्थर और सफेद संगमरमर से बना है। जामा मस्जिद 1656 में बनकर तैयार हुआ था। यहां पहुंचने के लिए आपको दिल्ली मेट्रो येलो लाइन से चांदनी चौक या चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा।
दिल्ली की सबसे प्रतिष्ठित स्मारकों में से एक है लाल किला। ये चांदनी चौक में स्थित है। लाल रंग की इमारत होने के कारण इसका नाम लाल किला रखा गया है। यहां जाने के लिए आप दिल्ली मेट्रो येलो लाइन ले सकते हैं और चांदनी चौक स्टेशन पर उतरकर लाल किला जा सकते हैं।
साकेत में स्थित गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज दिल्ली के खूबसूरत पार्कों में से एक है। यहां आपको शांति, खूबसूरत नजारे, हरियाली, मूर्तियां और फूलों से भरे बगीचे देखने को मिलेंगे। ये दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर है। यहां जाने के लिए आपको साकेत मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा।
लोधी गार्डन दिल्ली के अधिकतर लोगों का पसंदीदा स्थान है। यहां कई बगीचे बने हुए हैं। फूलों से भरे बगीचे में अधिकतर लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए जाते हैं। ये एक अच्छा पिकनिक स्पॉट है। ये स्मारक दिल्ली मेट्रो येलो लाइन के जोर बाग मेट्रो स्टेशन के पास है।
दिल्ली के प्रसिद्ध गुरुद्वारों में से एक है बंगला साहिब गुरुद्वारा। मन की शांति के लिए यहां हर दिन हजारों लोग जाते हैं। गुरुद्वारा बंगला साहिब दिल्ली मेट्रो येलो लाइन के पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के पास है।