धाकड़ अंदाज वाली SDM प्रियंका बिश्नोई हार गई जिंदगी की जंग, ऐसे बनी थीं RPSC RAS टॉपर

राजस्थान की मशहूर आरएएस अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई का निधन हो गया है। अहमदाबाद में इलाज के दौरान एसडीएम प्रियंका ने अंतिम सांस ली। करीब 20 दिन अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ने के बाद उनका निधन हो गया है। प्रियंका बिश्नोई के परिवार ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। एक छोटे से गांव से निकलकर प्रियंका के RAS बनने तक के सफर पर एक नजर डालते हैं।

Authored by: Ravi MallickUpdated Sep 19 2024, 09:24 IST
RAS अधिकारी का निधन01 / 06

RAS अधिकारी का निधन

राजस्थान में अपने धाकड़ अंदाज के लिए मशहूर आरएएस अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई के असमय निधन ने सभी को हैरान कर दिया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी SDM प्रियंका बिश्नोई के निधन पर दुख जताया है। प्रियंका के बच्चेदानी में ऑपरेशन के बाद उनकी हालत बिगड़ी थी।

02 / 06Photo : Twitter

बीकानेर की रहने वाली

प्रियंका बिश्नोई एक बेहद साधारण परिवार की रहने वाली थीं। प्रियंका बिश्नोई मूलरूप से बीकानेर की रहने वाली थीं। शुरू से पढ़ाई में होनहार प्रियंका ने हिंदी मीडियम ही पढ़ाई की।

03 / 06Photo : Twitter

स्कूल में जीता पुरस्कार

एक इंटरव्यू में प्रियंका बताती हैं कि उन्होंने कक्षा 8वीं में एक बार एक प्रतियोगिता में पुरस्कार जीता था। उस दौरान उन्हें उपखंड अधिकारी से सम्मानित होने का मौका मिला।

04 / 06Photo : Twitter

लाल बत्ती वाली गाड़ी ने किया प्रेरित

प्रियंका बिश्नोई बताती हैं कि कक्षा 8वीं में उन्हें पुरस्कार देने वाले उपखंड अधिकारी की लाल बत्ती वाली गाड़ी उन्हें काफी पसंद आई थी। बचपन से ही उन्होंने सिविल सर्विस में जाने का मन बना लिया।

05 / 06Photo : Twitter

बैंक की तैयारी

ग्रेजुएशन के बाद प्रियंका बिश्नोई ने बैंकिंग की तैयारी की। इस दौरान उनका चयन भी हो गया लेकिन जाति प्रमाण-पत्र बनवाने में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। उनके पिता ने उन्हें SDM बनने के लिए प्रेरित किया।

06 / 06Photo : Twitter

प्रियंका बनीं SDM

प्रियंका बिश्नोई राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन की तैयारी में लग गईं। साल 2016 की RPSC RAS परीक्षा में उन्हें सफलता हासिल हुई और वो एसडीएम के लिए चुनी गईं। वो जोधपुर में बतौर एसडीएम तैनात थीं।