सीबीएसई बोर्ड 12वीं के फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, हिंदी, इंग्लिश, लीगल स्टडीज, फिजिकल एजुकेशन, फूड प्रोडक्शन, बिजनेस स्टडीज, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, ज्योग्राफी, फ्रेंच समेत अन्य विषयों की परीक्षाएं हो चुके हैं। वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षा भी समाप्ति की ओर है।
इस बीच छात्र लगातार सर्च कर रहे हैं कि CBSE Board 10, 12 में पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए। यहां आप जान सकते हैं।
बता दें यहं पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो छात्रों की कंपार्टमेंट मानी जाएगी।
वहीं दो से ज्यादा विषयों में 33 नंबर से कम आने पर स्टूडेंट फेल माने जाएंगे। ऐसे छात्रों को अगली कक्षा में उत्तीर्ण नहीं किया जाएगा।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन कक्षा 10वीं के छात्रों को मार्क्स के बजाए ग्रेड और सीजीपीए देता है। यहां A1 ग्रेड का मतलब 91-100% मार्क्स। A2 ग्रेड का मतलब 81-90% मार्क्स, B1 ग्रेड 71%-80%, B2 ग्रेड 61%-70%, C1 ग्रेड 51%-60%, C2 ग्रेड 41%-50%, D ग्रेड 33%-40%, E1 ग्रेड 21%-32% होता है।