भारत का इकलौता State, जहां से 3 देशों 5 राज्यों में जा सकते हैं पैदल

GK Trending Quiz: भारत में जियोग्राफी वाकई कमाल है, यहां 28 राज्य हैं। इनमें से एक ऐसा भी है जहां से तीन देशों की तरफ जाया जा सकता है। इस राज्य की भूगौलिक स्थिति इतनी सटीक है कि देश के पांच राज्यों से इसकी सीमा छूती है। यही नहीं ये समुद्र किनारे भी है। आइये जाने भारत के इस अनोखे राज्य के बारे में

Authored by: नीलाक्ष सिंहUpdated Jan 16 2026, 14:35 IST
भारत के किस राज्य से 3 देशों 5 राज्यों तक जा सकते हैं?Image Credit : Canva01 / 08

भारत के किस राज्य से 3 देशों 5 राज्यों तक जा सकते हैं?

क्या आप भारत के भूगोल को समझते हैं? अगर हां तो क्या आपने उस राज्य के बारे में गौर किया है, जहां से तीन देशों की तरफ जाया जा सकता है। ये राज्य तीन विदेशी सीमा से लगा है। इस राज्य की सीमा पांच राज्यों से भी लगती है, यही नहीं ये राज्य समुद्र किनारे भी है।

क्या है जवाबImage Credit : Canva02 / 08

क्या है जवाब

इस राज्य का नाम है पश्चिम बंगाल, जो कि पूर्वी भारत का एक राज्य है। ये हिमालय से लेकर बंगाल की खाड़ी तक फैला है। ये अपनी समृद्ध संस्कृति (कोलकाता, दार्जिलिंग, सुंदरबन), प्रमुख कृषि (चावल, चाय) और महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों के लिए जाना जाता है।

पश्चिम बंगाल के पड़ोसी राज्यों के नामImage Credit : Canva03 / 08

पश्चिम बंगाल के पड़ोसी राज्यों के नाम

West Bengal shares borders with five Indian states: Odisha, Jharkhand, Bihar, Sikkim, and Assamपश्चिम बंगाल की सीमा पांच भारतीय राज्यों से लगती है: ओडिशा, झारखंड, बिहार, सिक्किम और असम।

पश्चिम बंगाल के पड़ोसी देशों के नामImage Credit : Canva04 / 08

पश्चिम बंगाल के पड़ोसी देशों के नाम

West Bengal shares international borders with three countries: Bangladesh to the east, Nepal and Bhutan to the northपश्चिम बंगाल की सीमा जिन तीन देशों से लगती है, उनमें शामिल है: पूर्व में बांग्लादेश, उत्तर में नेपाल और भूटान।

बंगाल से जुड़े इंट्रेस्टिंग फैक्टImage Credit : Canva05 / 08

बंगाल से जुड़े इंट्रेस्टिंग फैक्ट

यहां की मुख्य भाषा बंगाली है। ये अपनी कलात्मक परंपराओं (जैसे टेराकोटा, डोकरा), जीवंत त्योहारों (दुर्गा पूजा), खानपान (मछली, मिठाइयां, फुचका), शैक्षिक इतिहास (कोलकाता सांस्कृतिक राजधानी के तौर पर), प्राकृतिक सुंदरता और दुनिया के सबसे बड़े बरगद के पेड़ जैसी ऐतिहासिक जगहों के लिए मशहूर है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी और पुराना नामImage Credit : Canva06 / 08

पश्चिम बंगाल की राजधानी और पुराना नाम

पश्चिम बंगाल की राजधानी 'कोलकाता' है, इसे पहले 'कलकत्ता' लिखा पढ़ा जाता था। यह नाम ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के दौरान दिया गया था। यह शहर 1772 से 1911 तक ब्रिटिश भारत की राजधानी रहा और इसे एक प्रशासनिक, वाणिज्यिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया गया था।

पूर्व में होकर कैसे बना पश्चिम बंगालImage Credit : Canva07 / 08

पूर्व में होकर कैसे बना पश्चिम बंगाल

ब्रिटिश बंगाल प्रांत का जब विभाजन हुआ तो ये धर्म के आधार पर हुआ था। मुस्लिम-बहुल पूर्वी बंगाल (पाकिस्तान का हिस्सा) बना, और हिंदू-बहुल पश्चिमी बंगाल (भारत का हिस्सा) में रहा। 1971 में भारत पाकिस्तान में युद्ध हुआ, जिसके बाद भारत ने पूर्वी बंगाल को पाकिस्तान से आजादी दिलाई, और पूर्वी बंगाल एक स्वतंत्र राष्ट्र बना, जिसे बांगलादेश कहा जाता है।

सिटी ऑफ जॉय (City of Joy)08 / 08

सिटी ऑफ जॉय (City of Joy)

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता है, क्या आप जानते हैं यहां एक Interesting GK Fact है, कोलकाता को 'सिटी ऑफ जॉय' (City of Joy) या खुशी का शहर कहा जाता है। ये भारत की सांस्कृतिक राजधानी भी है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!