क्या आपने कभी सोचा है कि इंग्लिश का सबसे लंबा शब्द कौन सा है? आखिर कहां इस शब्द का प्रयोग किया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये फेफड़ों की बीमारी (Lung Disease) का नाम है। चलिए इसे पढ़ने की आसान ट्रिक जानते हैं।
इंग्लिश का सबसे लंबा शब्द - pneumonoultramicroscopicsilicovolcanoconiosis है। घबराइये नहीं, हम इसे आसानी से पढ़ने का तरीका भी बता रहे हैं।
pneumonoultramicroscopicsilicovolcanoconiosis को हिंदी में न्यूमोनो अल्ट्रा माइक्रोस्कोपिक सिलिको वोल्केनो कोनियोसिस लिखेंगे। ये Longest English Word Ever है।
What is the Longest English word: ये "फेफड़ों की बीमारी" है, जो आमतौर पर ज्वालामुखियों में पाई जाने वाली बहुत महीन सिलिका धूल को सांस के जरिए अंदर लेने से होती है।
इंग्लिश के सबसे लंबे शब्द में 45 अल्फाबेट आते हैं। बता दें, ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी के अनुसार भी अंग्रेजी का सबसे लंबा शब्द इसी को बताया गया है।
इसे पढ़ने के लिए केवल 6 टुकड़ों में बाटेंगे जैसे Pneumo (न्यूमोनो), ultra (अल्ट्रा), microscopic (माइक्रोस्कोपिक), silico (सिलिको), volcano (वोल्केनो), coniosis (कोनियोसिस)
Pneumo (न्यूमोनो) यानी फेफड़े की बात हो रही है, ultra (अल्ट्रा) यानी अत्यंत, microscopic (माइक्रोस्कोपिक) यानी बहुत छोटा, silico (सिलिको) यानी सैंड या राख से है, volcano (वोल्केनो) मतलब वोल्केनो ही होता है, ये एक self-evident शब्द है। आखिर में coniosis (कोनियोसिस) आता है, जिसका मतलब निशान से है।