3 छात्रों को 1.5 करोड़ का पैकेज देकर छाया झारखंड का ये कॉलेज, 963 स्टूडेंट्स ने टॉप कंपनियों में बनाई जगह

Dhanbad IIT ISM : भारत में कई ऐसे IIT इंस्टीट्यूट हैं, जहां पर जाने का छात्रों का सपना होता है। इन्हीं में से एक है झारखंड का प्रतिष्ठित संस्थान आईएएम धनबाद। ये अपनी शानदार प्लेसमेंट के चलते काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इस साल इस संस्थान ने अपने छात्रों को मोटी रकम के पैकेज वाला प्लेसमेंट दिया है। संस्थान ने खुद ही अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए इस बार छात्रों को 1.5 करोड़ का पैकेज दिलवाया है। अब जितना प्लेसमेंट सीजन बचा है, उसमें इस बार नौकरी पाने वाले छात्रों की संख्या 1000 को क्रॉस कर जाएगी। चलिये जानते हैं भारत के इस प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थान के बारे में...

Authored by: कुसुम भट्टUpdated Mar 3 2026, 12:26 IST
कब शुरू हुआ प्लेसमेंट प्रोग्राम ?Image Credit : Twitter: @IITISM_DHANBAD01 / 06

कब शुरू हुआ प्लेसमेंट प्रोग्राम ?

आईआईटी आईएएम धनबाद के करियर डेवलपमेंट सेंटर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक दिसंबर 2025 से ये प्लेसमेंट अभियान शुरू हुआ था। अभियान शुरू होते ही पहले 7 दिनों के अंदर 527 छात्र-छात्राओं ने जानी मानी कंपनियों में अपनी जगह बना ली।

कौन सा कॉलेज ? Image Credit : Twitter: @IITISM_DHANBAD02 / 06

कौन सा कॉलेज ?

प्लेसमेंट में अब तक कुल 963 छात्र और छात्राओं को जॉब ऑफर मिल चुके हैं। ऑन कैंपस प्लेसमेंट की बात करें तो चार स्टूडेंट्स ऐसे हैं, जिन्हें अब तक 80 लाख रुपये का सालाना पैकेज मिला है। अगले 3 महीनों तक प्लेसमेंट चलने वाली है। ऐसे में ये खत्म होते होते ये आंकड़ा 963 से 1105 हो जाएगा।

इस ब्रांच की बढ़ रही डिमांडImage Credit : Twitter: @IITISM_DHANBAD03 / 06

इस ब्रांच की बढ़ रही डिमांड

बताते चलें कि इस प्लेसमेंट ड्राइव में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग छात्रों की बल्ले बल्ले हो गई है। कंपनियों के बीच यही ब्रांच सबसे लोकप्रिय बनी हुई है। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन, पेट्रोलियम, माइनिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों की भी खूब डिमांड है।

अदाणी ग्रुप देगा इंटर्नशिप का मौकाImage Credit : Twitter: @IITISM_DHANBAD04 / 06

अदाणी ग्रुप देगा इंटर्नशिप का मौका

सिर्फ प्राइवेट ही नहीं बल्कि पीएसयू (सार्वजनिक उपक्रमों) में भी छात्रों ने अपना दबदबा बनाए रखा हुआ है। आदाणी समूह करीब 50 छात्रों को इंटर्नशिप के लिए चुनेगा। इस प्लेसमेंट ड्राइव में अभी तक 300 से भी ज्यादा कंपनियों ने हिस्सा लिया है।

 बैंकिंग सेक्टर में भी छात्रों की बढ़ी डिमांड Image Credit : Twitter: @IITISM_DHANBAD05 / 06

बैंकिंग सेक्टर में भी छात्रों की बढ़ी डिमांड

बैंकिंग सेक्टर की बात करें तो ICICI, Axis, HDFC जैसे बड़े संस्थान भी छात्रों को चुन रहे हैं। प्लेसमेंट के आंकड़े वाकई काफी शानदार हैं।

कब हुई थी IIT (ISM) धनबाद की स्थापना ? Image Credit : Twitter: @IITISM_DHANBAD06 / 06

कब हुई थी IIT (ISM) धनबाद की स्थापना ?

आईटीआई (आईएसएम) धनबाद की स्थापना ब्रिटिश काल में 9 दिसंबर 1926 को लॉर्ड इरविन ने की थी। इसे पहले इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स कहा जाता था। ये खनन व खनिज विज्ञान के लिए बनाया गया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!