आधी रात आफत बनकर टूटे बादल, तस्वीरों में देखिए चमोली में आई आपदा के मंजर

उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार देर रात बादल फटने की भयावह घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। आधी रात को हुई इस आपदा ने कई घरों को मलबे में दबा दिया और दर्जनों लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ गई।

Authored by: अभिषेक सिन्हाUpdated Sep 18 2025, 13:57 IST
नंदानगर घाट में आफत01 / 07

नंदानगर घाट में आफत

घटना नंदानगर घाट क्षेत्र के कुंतरी लंगाफाली वार्ड में रात करीब 2:30 बजे हुई, जब अचानक बादल फटने से भारी मात्रा में मलबा और पानी गांव की ओर बढ़ आया।

मकान मलबे में दबे02 / 07

मकान मलबे में दबे

तेज बहाव और मलबे के चलते छह मकान पूरी तरह दब गए। इस दौरान करीब 10 लोग लापता हो गए, जबकि राहतकर्मियों ने दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।

लापता लोगों की तलाश03 / 07

लापता लोगों की तलाश

राज्य आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के अनुसार, कुंतरी लंगाफाली गांव से आठ और धुरमा गांव से दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। बचाव दल खोजी कुत्तों और मशीनों की मदद से तलाश अभियान चला रहे हैं।

बचाव कार्य में बाधा04 / 07

बचाव कार्य में बाधा

SDRF, NDRF और मेडिकल टीमें मौके पर डटी हुई हैं। तीन एम्बुलेंस भी पहुंचाई गई हैं। हालांकि लगातार हो रही बारिश से राहत और बचाव अभियान में मुश्किलें आ रही हैं।

मौसम विभाग का रेड अलर्ट05 / 07

मौसम विभाग का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने चमोली समेत उत्तराखंड के कई जिलों के लिए 20 सितंबर तक रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ की संभावना जताई है।

हाल की घटनाओं ने बढ़ाई चिंता06 / 07

हाल की घटनाओं ने बढ़ाई चिंता

देहरादून में हाल ही में हुई बादल फटने की घटना में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। अब चमोली की यह घटना राज्य में आपदा की गंभीरता को और बढ़ा रही है।

मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया07 / 07

मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक जताया और कहा कि वह लगातार प्रशासन से संपर्क में हैं। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!