महंगाई का हिसाब: 10, 20, 30 साल बाद 1 करोड़ रुपये की क्या होगी कीमत?

क्या आपको पता है कि आज से करीब 10, 20, 30 सालों बाद एक करोड़ रुपये की वास्तविक कीमत कितनी होगी। आज 1 करोड़ रुपये का रिटायरमेंट फंड भले काफी बड़ा लगे लेकिन इससे आप घर खरीद सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठा सकते हैं। उनकी शादी कर सकते हैं। लेकिन, क्या आपने सोचा है कि 10, 20 या 30 साल बाद रिटायरमेंट के समय यह रकम काफी होगी?

Authored by: आशीष कुशवाहाUpdated Aug 27 2024, 10:42 IST
​ पैसों की वैल्यू  हो जाती है कम​01 / 05

​ पैसों की वैल्यू हो जाती है कम​

समय के साथ महंगाई की वजह से पैसों की वैल्यू कम हो जाती है। आज जो रकम बड़ी लग रही है, वह आगे जाकर यानी भविष्य में आपकी जरूरतें पूरी करने के लिए काफी नहीं होगी। महंगाई धीरे-धीरे आपकी बचत की को कम करती है और लंबी अवधि की वित्तीय योजना बनाना क्यों जरूरी है? आइए, यहां समझते हैं।

02 / 05Photo : IStock

आज 10 लाख की कार 15 साल बाद बहुत ज्‍यादा महंगी लगेगी​

उदाहरण के लिए, अगर आज एक कार की कीमत 10 लाख रुपये है तो 15 साल बाद उसकी कीमत बहुत ज्‍यादा होगी। सोचिए की 10 या 15 साल पहले आप किराने या किराये पर कितना खर्च करते थे और अब कितना करते हैं। यह अंतर दिखाता है कि कैसे महंगाई पैसों की वैल्यू को कम करती है।

03 / 05Photo : IStock

​10 साल बाद क्‍या होगी 1 करोड़ की वैल्‍यू?​

6% महंगाई दर मानें तो 1 करोड़ रुपये की वैल्यू 10 साल बाद घटकर 55.84 लाख रुपये ही होगी। यह दिखाता है कि लंबी अवधि की बचत और निवेश पर महंगाई का कितना असर पड़ता है।

04 / 05Photo : IStock

​20 या 30 साल बाद क्‍या होगी 1 करोड़ की वैल्‍यू​

यदि हम और आगे देखें तो 20 साल बाद 1 करोड़ रुपये की वैल्यू घटकर लगभग 31.18 लाख रुपये रह जाएगी। अंत में 30 साल बाद 1 करोड़ रुपये की कीमत आज के हिसाब से लगभग 17.41 लाख रुपये होगी।

05 / 05Photo : IStock

​मीडियम टर्म में रुपये की वैल्यू में गिरावट​

कुल मिलाकर मीडियम टर्म में रुपये की वैल्यू में गिरावट यह बताती है कि सावधानीपूर्वक रिटायरमेंट प्लानिंग कितना जरूरी है। हम अक्सर आज के खरीदने की क्षमता के आधार पर अपनी आर्थिक योजना बनाते हैं। लेकिन, समय के साथ यह क्रय शक्ति धीरे-धीरे कम होती जाती है। इसके अलावा, अगर कोई निवेश उत्पाद 6% रिटर्न देता है, तो आपको वास्तव में कोई फायदा नहीं हो रहा है। कारण है कि 6% की महंगाई दर आपके रिटर्न को पूरी तरह से खत्म कर देती है।