इस रईस ने खरीदा 190 करोड़ रु का पेंटहाउस, 1-1 फुट के लिए चुकाए 1.82 लाख रु, भारत में सबसे महंगी डील

गुरुग्राम के DLF की The Camellias सोसायटी में एक पेंटहाउस 190 करोड़ रुपये में बिका है, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में सबसे महंगी हाई-राइज अपार्टमेंट डील है। ये भारत में प्रति वर्ग फुट की सबसे महंगी डील में से एक है।

Authored by: काशिद हुसैन Updated Dec 8 2024, 14:47 IST
अपार्टमेंट की डील01 / 05

अपार्टमेंट की डील

इस अपार्टमेंट की डील 1.82 लाख रु प्रति वर्ग फुट (कारपेट एरिया) में हुई है। इसकी तुलना में, मुंबई के सबसे महंगे इलाकों में कारपेट एरिया की कीमत 1,62,700 रुपये प्रति वर्ग फुट तक है।

02 / 05Photo : X/TNN

16,290 वर्ग फुट

इंडेक्सटैप द्वारा प्राप्त रियल एस्टेट डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, 16,290 वर्ग फुट की यह संपत्ति इन्फो-एक्स सॉफ्टवेयर टेक प्राइवेट लिमिटेड ने अपने डायरेक्टर ऋषि पारती के माध्यम से खरीदी है।

03 / 05Photo : X/TNN

एक बड़े कारोबारी

ऋषि पारती एक बड़े कारोबारी हैं। वह 4 कंपनियों में डायरेक्टर हैं। इनमें इन्फो-एक्स सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी के अलावा फाइंड माय स्टे प्राइवेट लिमिटेड और इंटीग्रेटर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल हैं।

04 / 05Photo : X/TNN

2001 में इस कंपनी को शुरू किया

ऋषि ने 24 साल की उम्र में इन्फो-एक्स कंपनी शुरू की थी। ऋषि के लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक तीन लोगों के साथ मिलकर साल 2001 में इस कंपनी को शुरू किया था।

05 / 05Photo : X/TNN

अपार्टमेंट के लिए डील में सुपर एरिया

रिपोर्ट्स के अनुसार ऋषि का मेन फोकस इन्फो-एक्स सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पर अधिक रहता है। वह एंजल इन्वेस्टर भी हैं। अपार्टमेंट के लिए डील में सुपर एरिया का रेट 1.18 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट है।