ये हैं UAE के बादशाहों के महल, हर एक अपने आप में जन्नत, जानें कितने में बने

यूएई में कई खूबसूरत महल हैं। ये वहां के राजघरानों और उनके परिवारों के घर हैं। इनमें से ज़्यादातर ऊंचे दरवाज़ों, दीवारों और पेड़ों के पीछे छिपे हुए हैं, जिससे राहगीरों को आश्चर्य होता है कि अंदर असल में क्या है। इन महलों को हजारों करोड़ रु की लागत से बनाया गया है।

Authored by: काशिद हुसैन Updated Jul 22 2024, 14:33 IST
​​यूएई के महल​Image Credit : Instagram/X01 / 06

​​यूएई के महल​

​ यूएई के महलों में कस्र अल-वतन, अमीरात पैलेस और जबील पैलेस शामिल हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।​

​कस्र अल-वतन​Image Credit : Instagram/X02 / 06

​कस्र अल-वतन​

कस्र अल-वतन अबू धाबी में मौजूद है। ये संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का राष्ट्रपति महल है। 2 मिलियम वर्ग फीट में फैले इस महल को करीब 4100 करोड़ रु की लागत से बनाया गया था। इस महल को 2016 से 2017 के बीच बनाया गया।

​अमीरात पैलेस​Image Credit : Instagram/X03 / 06

​अमीरात पैलेस​

अमीरात पैलेस को करीब 25100 करोड़ रु की लागत से बनाया गया। ये महल भी अबू धाबी में है। इसकी छत गोल्ड की है। इसके लिए शुद्ध सोने की पतली शीट इटली से आयात की गई थीं। खास बात है कि ये एक लग्जरी होटल है, जिसकी मालिक अबू धाबी सरकार है।

​अल-कासिमी पैलेस​Image Credit : Instagram/X04 / 06

​अल-कासिमी पैलेस​

रास अल खैमाह में है अल-कासिमी पैलेस, जिसे शेख अब्दुलअज़ीज़ बिन हुमैद अल कासिमी ने बनवाया था। ये महल 1139 करोड़ रु की लागत से 1985 में बनकर तैयार हुआ था।

जबील पैलेस ​Image Credit : Instagram/X05 / 06

जबील पैलेस ​

दुबई का जबील पैलेस करीब 476 करोड़ रु में बना था। यह यूएई के प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के घरों में से एक है। उनकी नेटवर्थ करीब 1.4 लाख करोड़ रु है।

​अल ऐन ओएसिस पैलेस​Image Credit : Instagram/X06 / 06

​अल ऐन ओएसिस पैलेस​

अल ऐन ओएसिस पैलेस को शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान ने 1937 में बनवाया था। ये आज एक म्यूजियम है। इसे मिट्टी और प्लास्टर पत्थर जैसे पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों का उपयोग करके बनाया गया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!