CNG पर फिदा हुए भारतीय ग्राहक, Maruti Ertiga, Tata Nexon समेत इन कारों की सबसे ज्यादा मांग
Top 10 Best Selling CNG Cars in India FY2026: भारत में CNG कारों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है और इसका सीधा असर बिक्री के आंकड़ों में भी देखने को मिला है। वित्त वर्ष 2026 (FY2026) में CNG कारों की बिक्री में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया, जिसका मुख्य कारण कम रनिंग कॉस्ट, बेहतर माइलेज और बढ़ता CNG इंफ्रास्ट्रक्चर माना जा रहा है। बिक्री के आंकड़े दर्शाते हैं कि मारुति अर्टिगा, टाटा नेक्सॉन समेत कई कारों की सबसे ज्यादा मांग रही। आइए जल्दी से जान लेते हैं कि बिक्री को लेकर कौन-सी कार किस स्थान पर रही-
Authored by: शिवानी कोटनालाUpdated May 5 2026, 17:17 IST
Image Credit : Brands01 / 10
वित्त वर्ष 2026 में Maruti Ertiga की1,45,480 यूनिट्स बिकीं और मारुति की यह कार टॉप पोजिशन पर रही। यह एक 7-सीटर MPV है, जो फैमिली और कमर्शियल यूज के लिए काफी पसंद की जाती है। बेहतर स्पेस, आरामदायक सीटिंग और किफायती CNG ऑप्शन इसकी लोकप्रियता की मुख्य वजह हैं।
Image Credit : Brands02 / 10
Maruti Dzire ने 1,35,330 यूनिट्स की बिक्री के साथ लिस्ट में दूसरा स्थान पाया। यह कॉम्पैक्ट सेडान अपनी शानदार माइलेज और लो मेंटेनेंस कॉस्ट के लिए जानी जाती है। CNG वर्जन खासतौर पर उन लोगों के बीच लोकप्रिय है, जो रोजाना लंबी दूरी तय करते हैं।
Image Credit : Brands03 / 10
WagonR ने 96,381 यूनिट्स की बिक्री साथ तीसरा स्थान हासिल किया। यह कार अपने बड़े केबिन, आसान ड्राइविंग और किफायती कीमत के कारण काफी पसंद की जाती है। CNG ऑप्शन इसे और भी ज्यादा बजट-फ्रेंडली बनाता है।
Image Credit : Brands04 / 10
Maruti Brezza ने 71,329 यूनिट्स की बिक्री के साथ लिस्ट में चौथा स्थान पाया। यह एक पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV है, जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और माइलेज का अच्छा संतुलन देती है। CNG ऑप्शन के साथ यह SUV सेगमेंट में मजबूत पकड़ बना रही है।
Image Credit : Brands05 / 10
69,168 यूनिट्स की बिक्री के साथ Maruti Brezza के बाद Tata Nexon का स्थान रहा। यह SUV अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी और सेफ्टी फीचर्स के लिए जानी जाती है। CNG वर्जन आने के बाद इसकी लोकप्रियता और बढ़ी है, खासकर उन ग्राहकों में जो सेफ्टी और स्टाइल दोनों चाहते हैं।
Image Credit : Brands06 / 10
Tata Punch ने 67,468 यूनिट्स की बिक्री के साथ 6वें स्थान हासिल किया। यह एंट्री-लेवल SUV है, जो किफायती कीमत, मजबूत डिजाइन और अच्छे माइलेज के कारण युवाओं और छोटे परिवारों के बीच लोकप्रिय है।
Image Credit : Brands07 / 10
Maruti Eeco ने 66,675 यूनिट्स की बिक्री के साथ लिस्ट में 7वां स्थान पाया। यह एक मल्टी-यूज वैन है, जो कमर्शियल और फैमिली दोनों उपयोग के लिए जानी जाती है। CNG ऑप्शन इसे कम खर्च में ज्यादा उपयोगी बनाता है।
Image Credit : Brands08 / 10
Hyundai Aura ने 62,612 यूनिट्स की बिक्री के साथ 8वां स्थान हासिल किया। यह कॉम्पैक्ट सेडान अपने प्रीमियम फीचर्स, आरामदायक केबिन और स्मूद ड्राइविंग के लिए जानी जाती है। CNG वर्जन इसे और किफायती बनाता है।
Image Credit : Brands09 / 10
Maruti Fronx 54,805 यूनिट्स की बिक्री के साथ 9वें स्थान पर रही। यह एक स्टाइलिश क्रॉसओवर है, जो युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। CNG ऑप्शन के साथ यह स्टाइल और माइलेज दोनों का अच्छा कॉम्बिनेशन देता है।
Image Credit : Brands10 / 10
अंत में Maruti Victoris ने 35,677 यूनिट्स की बिक्री के साथ 10वां स्थान पाया। किफायती कीमत और बेहतर माइलेज इस कार की खासियत मानी जाती है।