New Car Guide: नई कार खरीदने का सही तरीका! भूलकर भी न करें ये गलतियां

New Car Buying Guide 2026: नई कार खरीदना अधिकतर लोगों का एक बड़ा सपना होता है। लेकिन कई बार लोग केवल लुक्स, डिस्काउंट और ब्रांड नेम देखकर कार खरीद लेते हैं और बाद में उन्हें मेनटेनेंस माइलेज या EMI जैसी चीजों को लेकर परेशानी होने लगती है। इसलिए नई कार खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों को समझना बेहद जरूरी माना जाता है। सही प्लानिंग और जानकारी से कार खरीदारी का फैसला सही साबित हो सकता है।

Authored by: शिवानी कोटनालाUpdated May 21 2026, 12:58 IST
​कार खरदारी से पहले आप अपनी जरूरत को समझें। अगर डेली सिटी ड्राइविंग ज्यादा है तो छोटी हैचबैक या कॉम्पैक्ट एसयूवी बेहतर विकल्प हो सकती है। वहीं बड़ी फैमिली या लंबी यात्रा करने वालों के लिए ज्यादा स्पेस वाली कार उपयोगी मानी जाती है। Image Credit : IStock01 / 08

​कार खरदारी से पहले आप अपनी जरूरत को समझें। अगर डेली सिटी ड्राइविंग ज्यादा है तो छोटी हैचबैक या कॉम्पैक्ट एसयूवी बेहतर विकल्प हो सकती है। वहीं बड़ी फैमिली या लंबी यात्रा करने वालों के लिए ज्यादा स्पेस वाली कार उपयोगी मानी जाती है।

कार खरीदारी से पहले बजट तय करना भी बेहद जरूरी होता है। कई लोग शोरूम प्राइस देखकर कार पसंद कर लेते हैं, लेकिन ऑन-रोड प्राइस, इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन और एक्सेसरीज का खर्च अलग से जुड़ता है। इसके अलावा फ्यूचर मेनटेनेंस, फ्यूल और सर्विसिंग कॉस्ट को भी ध्यान में रखना चाहिए।Image Credit : IStock02 / 08

कार खरीदारी से पहले बजट तय करना भी बेहद जरूरी होता है। कई लोग शोरूम प्राइस देखकर कार पसंद कर लेते हैं, लेकिन ऑन-रोड प्राइस, इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन और एक्सेसरीज का खर्च अलग से जुड़ता है। इसके अलावा फ्यूचर मेनटेनेंस, फ्यूल और सर्विसिंग कॉस्ट को भी ध्यान में रखना चाहिए।

नई कार खरीदने से पहले अलग-अलग मॉडल्स की तुलना जरूर करनी चाहिए। माइलेज, सेफ्टी फीचर्स, बूट स्पेस, इंजन परफॉर्मेंस और आफ्टर सेल्स सर्विस जैसी चीजें लंबे समय में काफी मायने रखती हैं। केवल सोशल मीडिया रिव्यू देखकर फैसला लेने की बजाय ऑफिशियल स्पेसिफिकेशन और यूजर फीडबैक भी मायने रखता है।Image Credit : IStock03 / 08

नई कार खरीदने से पहले अलग-अलग मॉडल्स की तुलना जरूर करनी चाहिए। माइलेज, सेफ्टी फीचर्स, बूट स्पेस, इंजन परफॉर्मेंस और आफ्टर सेल्स सर्विस जैसी चीजें लंबे समय में काफी मायने रखती हैं। केवल सोशल मीडिया रिव्यू देखकर फैसला लेने की बजाय ऑफिशियल स्पेसिफिकेशन और यूजर फीडबैक भी मायने रखता है।

नई कार ले रहे हैं तो टेस्ट ड्राइव लेना न भूलें। कई बार brochure में कार शानदार लगती है, लेकिन चलाने पर ड्राइविंग एक्सपीरियंस अलग हो सकता है। Test drive के दौरान steering comfort, braking, suspension और visibility जैसी चीजों पर ध्यान देना चाहिए। इससे सही कार चुनने में आसानी होती है।Image Credit : IStock04 / 08

नई कार ले रहे हैं तो टेस्ट ड्राइव लेना न भूलें। कई बार brochure में कार शानदार लगती है, लेकिन चलाने पर ड्राइविंग एक्सपीरियंस अलग हो सकता है। Test drive के दौरान steering comfort, braking, suspension और visibility जैसी चीजों पर ध्यान देना चाहिए। इससे सही कार चुनने में आसानी होती है।

कार लोन लेने वाले बायर्स को EMI और interest rate को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। केवल कम डाउन पेमेंट देखकर लोन लेना बाद में फाइनेंशियल प्रेशर बढ़ा सकता है।  EMI आपकी मंथली इनकम के हिसाब से कंफर्टेबल होनी चाहिए।Image Credit : IStock05 / 08

कार लोन लेने वाले बायर्स को EMI और interest rate को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। केवल कम डाउन पेमेंट देखकर लोन लेना बाद में फाइनेंशियल प्रेशर बढ़ा सकता है। EMI आपकी मंथली इनकम के हिसाब से कंफर्टेबल होनी चाहिए।

कार खरीदारी को लेकर Insurance policy को भी ध्यान से समझना जरूरी है। कई लोग शोरूम से मिलने वाला पहला इंश्योरेंस प्लान ही ले लेते हैं, जबकि ऑनलाइन तुलना करने पर बेहतर और सस्ता ऑप्शन मिल सकता है। Zero depreciation और roadside assistance जैसे एड-ऑन कवर्स भी कई बार फायदेमंद साबित होते हैं।Image Credit : IStock06 / 08

कार खरीदारी को लेकर Insurance policy को भी ध्यान से समझना जरूरी है। कई लोग शोरूम से मिलने वाला पहला इंश्योरेंस प्लान ही ले लेते हैं, जबकि ऑनलाइन तुलना करने पर बेहतर और सस्ता ऑप्शन मिल सकता है। Zero depreciation और roadside assistance जैसे एड-ऑन कवर्स भी कई बार फायदेमंद साबित होते हैं।

Car delivery लेते समय जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। गाड़ी की पूरी जांच करना जरूरी है। Paint quality, scratches, tyre condition, lights, infotainment system और documents को ध्यान से चेक करना चाहिए। RC, insurance और warranty papers वेरिफाई करना भी जरूरी होता है।Image Credit : IStock07 / 08

Car delivery लेते समय जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। गाड़ी की पूरी जांच करना जरूरी है। Paint quality, scratches, tyre condition, lights, infotainment system और documents को ध्यान से चेक करना चाहिए। RC, insurance और warranty papers वेरिफाई करना भी जरूरी होता है।

कुछ गलतियों से बचना भी जरूरी माना जाता है। जरूरत से ज्यादा फीचर्स पर पैसा खर्च करना, केवल डिस्कउंट देखकर पुराना मॉडल खरीदना या बिना रिसर्च के बुकिंग करना नुकसानदायक हो सकता है। Image Credit : IStock08 / 08

कुछ गलतियों से बचना भी जरूरी माना जाता है। जरूरत से ज्यादा फीचर्स पर पैसा खर्च करना, केवल डिस्कउंट देखकर पुराना मॉडल खरीदना या बिना रिसर्च के बुकिंग करना नुकसानदायक हो सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!