मियां मैजिक की नई SUV देख चौंक जाएंगे आप, कहेंगे 'सही खेल गया लड़का'

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने नई लैंड रोवर एसयूवी खरीदी है। सिराज ने इस एसयूवी का फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए फैन्स को अपनी ड्रीम कार खरीदने की जानकारी दी। इन्होंने फोटो के साथ एक दिल छू लेने वाला पोस्ट भी डाला है जिसमें लिखा है कि सपनो की कोई सीमा ना रखें।

Authored by: अंशुमन साकल्लेUpdated Aug 12 2024, 08:25 IST
बड़े सपने देखें 01 / 05

बड़े सपने देखें

मोहम्मद सिराज ने नई लैंड रोवर एसयूवी की डिलीवरी लेते हुए फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है कि अपने सपनों को सीमित ना रखें, क्योंकि यही हैं जो आपको कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हैं।

02 / 05Photo : Times Now Digital

रेंज रोवर के ठाठ

सिराज के कार कलेक्शन में शामिल हुई नई लैंड रोवर रेंज रोवर एसयूवी के ठाठ की अलग हैं। इन्होंने संभवत: लग्जरी एसयूवी का टॉप मॉडल खरीदा है जो बेहद आरामदायक केबिन के साथ आता है।

03 / 05Photo : Times Now Digital

फिर चला मियां मैजिक

इंडियन क्रिकेट टीम के पेसर मोहम्मद सिराज ने हाल में नई लैंड रोवर एसयूवी खरीदी है जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर दी है। सिराज ने अपने परिवार के साथ हैदराबाद की लैंड रोवर डीलरशिप से 3 करोड़ रुपये शुरुआती कीमत वाली एसयूवी की डिलीवरी ली। इसकी कीमत 5 करोड़ रुपये तक जाती है।

04 / 05Photo : Times Now Digital

बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज

इसके अलावा भी सिराज के पास कई लग्जरी कारें हैं जिसमें से एक बीएमडब्ल्यू की 5 सीरीज सेडान है। इस आलीशान कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत करीब 73 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 86 लाख रुपये से भी ज्यादा तक जाती है।

05 / 05Photo : Times Now Digital

मर्सिडीज जीएलएस 400

मोहम्मद सिराज के कार कलेक्शन में मर्सिडीज-बेंज की जीएलएस 400 एसयूवी भी आती है जो बहुत आरामदायक सवारी है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.21 करोड़ रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 1.37 करोड़ रुपये तक जाती है।