भारत की सबसे महंगी नंबर प्लेट! इतने में आ जाती फेरारी, शख्स ने '0001' के लिए लुटाए 2 करोड़

India’s Most Expensive Number Plate: क्या कार से ज्यादा कार की नंबर प्लेट की कीमत हो सकती है? इस सवाल का जवाब है हां। लाखों की कार की कीमत करोड़ में हो सकती है। जी हां, आंध्र प्रदेश के एक व्यक्ति ने भारत की सबसे महंगी वीआईपी कार नंबर प्लेट खरीदकर एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना दिया है।

Authored by: शिवानी कोटनालाUpdated Feb 3 2026, 11:56 IST
आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के रहने वाले किरण कोलपाकुला ने 'DDC 0001' नंबर प्लेट के लिए 2.08 करोड़ रुपए की भारी-भरकम बोली लगाकर इसे अपने नाम किया। (फोटो-Jatin Ahuja Instagram)01 / 07

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के रहने वाले किरण कोलपाकुला ने 'DDC 0001' नंबर प्लेट के लिए 2.08 करोड़ रुपए की भारी-भरकम बोली लगाकर इसे अपने नाम किया। (फोटो-Jatin Ahuja Instagram)

इस विशेष नंबर प्लेट की नीलामी लग्जरी कारों के मशहूर डीलरशिप 'बिग बॉय टॉयज' (Big Boy Toyz) द्वारा उनके नए प्लेटफॉर्म 'ऑक्शन हाउस' के जरिए की गई थी। (फोटो-Big Boy Toyz Instagram)02 / 07

इस विशेष नंबर प्लेट की नीलामी लग्जरी कारों के मशहूर डीलरशिप 'बिग बॉय टॉयज' (Big Boy Toyz) द्वारा उनके नए प्लेटफॉर्म 'ऑक्शन हाउस' के जरिए की गई थी। (फोटो-Big Boy Toyz Instagram)

दिलचस्प बात यह है कि यह विंटेज नंबर प्लेट पहले बिग बॉय टॉयज के संस्थापक और मैनेजिंग डायरेक्टर जतिन आहूजा के पास थी, जिसे उन्होंने इस नीलामी के लिए उपलब्ध कराया था।(फोटो-Jatin Ahuja Instagram)03 / 07

दिलचस्प बात यह है कि यह विंटेज नंबर प्लेट पहले बिग बॉय टॉयज के संस्थापक और मैनेजिंग डायरेक्टर जतिन आहूजा के पास थी, जिसे उन्होंने इस नीलामी के लिए उपलब्ध कराया था।(फोटो-Jatin Ahuja Instagram)

इस रिकॉर्ड तोड़ बिक्री के साथ 'DDC 0001' अब भारत की सबसे महंगी नंबर प्लेट बन गई है, जिसकी कीमत कई लग्जरी सुपरकारों की कीमत से भी अधिक है। (फोटो-Jatin Ahuja Instagram)04 / 07

इस रिकॉर्ड तोड़ बिक्री के साथ 'DDC 0001' अब भारत की सबसे महंगी नंबर प्लेट बन गई है, जिसकी कीमत कई लग्जरी सुपरकारों की कीमत से भी अधिक है। (फोटो-Jatin Ahuja Instagram)

नीलामी के दौरान इस नंबर प्लेट को लेकर खरीदारों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई, जो भारत में प्रीमियम और वीआईपी नंबरों के प्रति बढ़ते क्रेज को दर्शाती है। (फोटो-iStock)05 / 07

नीलामी के दौरान इस नंबर प्लेट को लेकर खरीदारों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई, जो भारत में प्रीमियम और वीआईपी नंबरों के प्रति बढ़ते क्रेज को दर्शाती है। (फोटो-iStock)

इससे पहले भारत में सबसे महंगी नंबर प्लेट का रिकॉर्ड केरल के पास था, जहां एक व्यक्ति ने 'KL 07 DG 0007' नंबर के लिए लगभग 46 लाख रुपए खर्च किए थे। (फोटो-urban.nxt Instagram)06 / 07

इससे पहले भारत में सबसे महंगी नंबर प्लेट का रिकॉर्ड केरल के पास था, जहां एक व्यक्ति ने 'KL 07 DG 0007' नंबर के लिए लगभग 46 लाख रुपए खर्च किए थे। (फोटो-urban.nxt Instagram)

जानकारों की मानें तो अब वीआईपी नंबर केवल स्टेटस सिंबल नहीं रह गए हैं, बल्कि निवेशक और शौकीन लोग इन्हें एक प्रीमियम लाइफस्टाइल एसेट के रूप में देख रहे हैं।(फोटो-iStock)07 / 07

जानकारों की मानें तो अब वीआईपी नंबर केवल स्टेटस सिंबल नहीं रह गए हैं, बल्कि निवेशक और शौकीन लोग इन्हें एक प्रीमियम लाइफस्टाइल एसेट के रूप में देख रहे हैं।(फोटो-iStock)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!