Greater Noida Crime: रिश्तों की हत्या! प्रेमी के लिए पत्नी ने की अपने ही पति की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 16, 2022, 10:00 PM IST

Greater Noida Police: ग्रेटर नोएडा में एक पत्नी ने अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पत्नी का किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। पत्नी अपने पति के शराब पीने से और मारपीट करने से परेशान थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Greater Noida Crime: रिश्तों की हत्या! प्रेमी के लिए पत्नी ने की अपने ही पति की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या
Photo Credit: Representative Image

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के देवला गांव में एक महिला ने अपने पति का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। महिला ने शराब के नशे में पति के सोते समय इस घटना को अंजाम दिया। यही नहीं महिला ने पहले तो अपने पति की हत्या कर दी और उसके बाद जुर्म को छुपाने के लिए शोर भी मचा दिया कि उसके पति को किसी ने मार दिया। पुलिस को यह पूरा मामला संदिग्ध लगा। इसके बाद महिला से पूछताछ शुरू की गई। 

बता दें कि पुलिस की पूछताछ में महिला ने इस बात को कुबूल किया है कि उसने ही अपने पति को मारा है। महिला ने ये भी बताया कि, उसका किसी दूसरे व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मिली जानकारी के अनुसार मृतक राज कुमार अपनी पत्नी के साथ देवला में रहा करता था। आरोपी महिला एक कंपनी में काम करती थी और वो जिस कंपनी में काम करती थी, उसी में काम करने वाले एक युवक के साथ उसका अफेयर चल रहा था।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

बता दें कि, अफेयर की जानकारी जब उसके पति राज कुमार को हुई तो आए दिन दोनों में झगड़ा होने लगा। महिला अपने पति से तलाक चाह रही थी, लेकिन वह तलाक देने को तैयार ही नहीं था। वह शराब पीता था और आए दिन पत्नी के साथ मारपीट किया करता था। जिस रात आरोपी महिला ने अपने पति को मारा, उस रात भी वो शराब पी कर आया और उसने अपनी पत्नी को बुरी तरह पीटा था। इसके बाद वो चारपाई बिछाकर सो गया। पति के सोते ही पत्नी ने चारपाई पर उसके हाथ पैर दोनों कसकर बांध दिए और अपनी चुन्नी से उसका गला घोंट कर हत्या कर दी।

पति शराब पीकर करता था मारपीट

मिली जानकारी के अनुसार, सेंट्रल नोएडा की एडीसीपी अंकिता शर्मा ने बताया है कि, सूरजपुर पुलिस को इस मामले में मृतक की पत्नी पर शक हुआ था। इसलिए उन्होंने उससे पूछताछ शुरू की, जिसमें महिला ने कुबूल किया कि उसने ही अपने पति को मारा है। उन्होंने ये भी बताया कि मृतक राज कुमार शराबी था और वह आए दिन शराब पीकर अपनी पत्नी को पीटता था। जिस रात महिला ने अपने पति की हत्या की उस दिन भी वह शराब पी कर आया था और उसने महिला के साथ मारपीट की थी।

महिला का उसके दोस्त से था अफेयर

एडीसीपी ने बताया है कि, आरोपी महिला का उसके ही एक दोस्त के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और यह बात उसके पति राज कुमार को पता चल गई थी। उसके बाद से उन दोनों में आए दिन मारपीट होती रहता था, जिसके आवेश में आकर महिला ने अपने पति की चुन्नी से गला घोंट कर निर्मम हत्या कर दी। फिर उसका सिर दीवार में मार दिया, हालांकि पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और महिला पर धारा 302 के तहत केस दर्ज करके जेल भेज दिया गया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!