Greater Noida Crime: दहेज के लिए पति ने कहा तलाक, तलाक, तलाक.... फिर पत्नी को घर से कर दिया बेदखल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2022, 09:58 PM IST

Greater Noida Crime: एक पति ने दहेज की मांग को लेकर अपनी पत्नी को तलाक, तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट किया है।

Greater Noida Crime: दहेज के लिए पति ने कहा तलाक, तलाक, तलाक.... फिर पत्नी को घर से कर दिया बेदखल
Photo Credit: Representative Image

Greater Noida Crime: अपने लालच व अहंकार के चलते लोग कानून को अपने समक्ष बौना समझने लगते हैं। इसकी तासीर का अंदाजा उन्हें तब होता है, जब कानून के लपेटे में आते हैं। ट्रिपल तलाक कानून बनने के बाद भी कई लोग अभी भी तलाक...तलाक...तलाक... बोलकर परिवार की खुशियों को ग्रहण लगा रहे हैं। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला साबइर सिटी ग्रेटर नोएडा से सामने आया है। जहां पर एक पति ने दहेज की मांग को लेकर अपनी पत्नी से तलाक, तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट किया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, पति दहेज मांग रहा था, जब डिमांड पूरी नहींं हुई तो तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला के पिता ने ग्रेटर नोएडा पुलिस से मदद मांगी व जेवर कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया। विवाहिता के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए हैं। 

दहेज नहीं दे पाए तो बेटी से करता था मारपीट

जेवर कोतवाली थाने के एसएचओ ने बताया कि, दहेज की मांग को लेकर तीन तलाक बोलकर घर से निकाल देने की घटना को लेकर गांव नगला शरीफ निवासी महिला के पिता तैयब ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस के मुताबिक, बेटी का निकाह रमीज राजा नाम के एक शख्स के साथ हुआ था। पुलिस ने बताया कि, आरोपी पति मूलत: हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला है। महिला का पति शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान कर रहा था। वहीं, परिवार वाले आर्थिक हालात ठीक नहीं होने के चलते बेटी के पति की दहेज की मांग को पूरा नहीं कर पा रहे थे। इस वजह से आरोपी पति ने बेटी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक पीड़ित पिता ने रिपोर्ट में बेटी के कई ससुराल वालों को भी नामजद आरोपी बनाया है। पुलिस अब शेष आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!