परमबीर सिंह के खुलासे के बाद हड़कंप, देवेंद्र फडणवीस ने अनिल देशमुख का मांगा इस्तीफा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 20, 2021, 08:18 PM IST

परमबीर सिंह के खुलासे के बाद महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीसे ने गृहमंत्री अनिल देशमुख का इस्तीफा मांगा।

परमबीर सिंह के खुलासे के बाद हड़कंप, देवेंद्र फडणवीस ने अनिल देशमुख का मांगा इस्तीफा

मुंबई। पुलिस कमिश्नर रहे परमबीर सिंह ने शनिवार को चिट्ठी के जरिए जबरदस्त खुलासा किया। उन्होंने  गृह मंत्री अनिल देशमुख पर आरोप लगाया कि वो वसूली रैकेट चलाते हैं और उनके इस काम में सचिन वझे मददगार था। इस खुलासे के बाद महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अनिल देशमुख का इस्तीफा मांगा है। उन्होंने कहा कि परमबीर सिंह ने खत में जिन बातों का उल्लेख किया है वो तो जिलेटिन से भी ज्यादा विस्फोटक है। 

उद्धव ठाकरे पर बिफरे देवेंद्र फडणवीस
गृहमंत्री अनिल देशमुख को अब इस्तीफा दे देना चाहिए। यदि वो इस्तीफा नहीं देते हैं तो उद्धव ठाकरे को बर्खास्त करना चाहिए।कोर्ट की निगरानी में जांच होनीचाहिए। लेकिन इससे पहले कि देशमुख को इस्तीफा दे देना चाहिए। समय पर अभिनय क्यों नहीं किया। जब पत्र के अनुसार परमबीर ने उन्हें इन सभी चीजों के बारे में पहले बताया था। इसके साथ यह भी कहा कि जो चैट उपलब्ध कराए गए हैं उन्हें साक्ष्य के तौर पर पेश किया जा सकता है।




क्या कोई मंत्री महाराष्ट्र में जबरन वसूली का रैकेट चला रहा था? राज्य में महा विकास आघाडी सरकार के लिए भी यह एक नया स्तर है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से एक बड़े अधिकारी ने खुलासा किया है उसके बाद तो इस बात पर भरोसा करना मुश्किल है कि ऐसा भी हो सकता है।

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगे- आरपीआई
आरपीआई के नेता और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। महाराष्‍ट्र में वो गृहमंत्री अमित शाह से राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग करेंगे। यही नहीं गृहमंत्री अनिल देशमुख को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की जानकारी के बाद कोई भी सरकार गृह मंत्री के पद पर ऐसे शख्स को कैसे बर्दाश्त कर सकती है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!