Nashik: बीमारी और घरेलू विवाद से युवक था परेशान, कुंए में कूद ले ली जान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2022, 01:21 PM IST

Mumbai Crime News: एक शख्स ने जिंदगी की समस्याओं से परेशान होकर खुद की जान ले ली है। मृतक शख्स की पत्नी उसकी नशे की लत से भी काफी पेरशान थी। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक 40 साल के शख्स ने कथित तौर पर कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है।

Nashik: बीमारी और घरेलू विवाद से युवक था परेशान, कुंए में कूद ले ली जान
Photo Credit: Representative Image

Mumbai Crime News: बहुत से लोगों को कभी-कभी अपनी जिंदगी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनमें से कुछ लोग मजबूती के साथ हर परेशानी का सामने करते हैं, तो कुछ ऐसे होते हैं जो बहुत जल्द अपनी समस्याओं के आगे घुटने टेक देते हैं और दर्दनाक कदम उठा लेते हैं। बहुत बार परेशानी से दूर रहने के लिए लोग नशे का सहारा लेने लगते हैं, लेकिन नशे की यह लत लोगों की परेशानियों को दूर करने के बजाय और बढ़ा देती है। 

ऐसा ही एक मामला मुंबई में देखने को मिला है, जहां एक शख्स ने जिंदगी की समस्याओं से परेशान होकर खुद की जान ले ली है। मृतक शख्स की पत्नी उसकी नशे की लत से भी काफी परेशान थी। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक 40 साल के एक शख्स ने कथित तौर पर कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है।

मृतक की पत्नी और बेटा घर छोड़कर चले गए थे

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी है। एक अधिकारी ने बताया कि घटना नरखेड़ थाना क्षेत्र के सावरगांव में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को हुई है। मृतक की पहचान देवेंद्र मोतीराम रेवतकर के तौर हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवेंद्र मोतीराम रेवतकर को शराब पीने की लत थी, जिसके कारण उसकी पत्नी और बेटा घर छोड़कर चले गए थे। इतना ही नहीं पुलिस ने यह भी बताया है कि मृतक देवेंद्र मोतीराम रेवतकर स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ रहा था। 

इस वजह से ले ली खुद की जान

ऐसे वह कई सारी समस्याओं का सामना कर रहा था। इसलिए पुलिस को अनुमान है कि रेवतकर ने आत्महत्या का कदम उठाया। पुलिस ने कहा है कि रेवतकर ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि वह अपनी बीमारियों और घरेलू विवाद से तंग आ चुका था, जिसके चलते उसने कुएं में कूदकर खुद की जिंदगी को खत्म करने का फैसला किया। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस अन्य पहलू से भी मामले की जांच कर रही है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!