Mumbai Crime News: महाराष्ट्र शर्मसार, 11 साल की मासूम से 9 लोगों ने किया गैंगरेप, नोंच डाला पीड़िता का हर अंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2022, 01:49 PM IST

Mumbai Crime News: महाराष्ट्र के नागपुर में 11 साल की एक बच्ची के साथ नौ लोगों ने दरिंदगी दिखाई है। नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग के साथ एक महीने में कई बार गैंगरेप हुआ है। इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

Mumbai Crime News: महाराष्ट्र शर्मसार, 11 साल की मासूम से 9 लोगों ने किया गैंगरेप, नोंच डाला पीड़िता का हर अंग
Photo Credit: BCCL

Mumbai Crime News: देश का हर व्यक्ति समाज में हर दिन महिला और बच्चों की सुरक्षा को लेकर बात जरूर करता है, लेकिन उसी समाज में कुछ ऐसे लोग भी होते हैं और रोजाना दरिंदगी करने के लिए उतारू रहते हैं। यही वजह है कि आए दिन महिलाओं और छोटी बच्चियों को छेड़छाड़, रेप और सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटनाओं से गुजरना पड़ता है। हालांकि सरकार और पुलिस प्रशासन इसको रोकने के लिए हर संभव कोशिश करती है, लेकिन कुछ शातिर अपने मंसूबों में कामयाब होते रहते हैं।

अब एक नाबालिग के साथ गैंगरेप होने की वजह से महाराष्ट्र शर्मसार हुआ है। महाराष्ट्र के नागपुर में 11 साल की एक बच्ची के साथ नौ लोगों ने दरिंदगी दिखाई है। नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं उसके साथ यह हैवानियत कई बार हुई है।

एक महीने में कई बार नाबालिग के साथ हुई दरिंदगी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग के साथ एक महीने में कई बार गैंगरेप हुआ है। इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना नागपुर शहर से लगभग 60 किलोमीटर दूर एक कस्बे में हुई। नाबालिग के साथ 19 जून से 15 जुलाई के बीच कई बार गैंगरेप हुआ है। मामले में पुलिस ने प्रेमदास गठीबंधे (38), गोविंदा नाटे (22), रोशन करगांवकर (29), प्रद्युम्न करुतकर (22), गजानन मुर्स्कर (40), सौरभ उर्फ करण रिठे (22), निखिल उर्फ पिंकू नरूले (24) राकेश महाकालकर (24) और नितेश फुकत (30) को आरोपी के रूप में पहचान कर गिरफ्तार किया है।

एक आरोपी हर वक्त रहता था नाबालिग के पास

पुलिस ने बताया है कि पीड़िता के माता-पिता मजदूर हैं। आरोपी रोशन करगांवकर नाबालिग के साथ हर वक्त रहता था। मामले में पीड़ित नाबालिग के माता-पिता ने जानकारी देते हुए कहा है कि 19 जून को करगांवकर लड़की के पास गया और उसे अपने साथ ले गया। जहां उसने और उसके दोस्त नितेश फुकत ने नाबालिग का रेप किया। इसके बाद बाकी आरोपियों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (डी), 376 (2) (एक ही महिला से बार-बार रेप), 506 और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!