उत्तर प्रदेश के 31 जिले हुए कोरोना मुक्त, नहीं हैं एक भी एक्टिव मामले

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2021, 11:54 AM IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया कि प्रदेश के 31 जिलों में कोविड-19 के कोई एक्टिव मामले नहीं हैं। पूरे प्रदेश में कुल 194 एक्टिव मामले ही हैं।

उत्तर प्रदेश के 31 जिले हुए कोरोना मुक्त, नहीं हैं एक भी एक्टिव मामले

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार को कहा कि प्रदेश के 31 जिलों में कोविड-19 के कोई एक्टिव मामले नहीं हैं। आंकड़ों के अनुसार ये 31 जिले हैं- अलीगढ़, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बलिया, बांदा, बस्ती, बहराइच, भदोही, बिजनौर, एटा, फर्रुखाबाद, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हाथरस, कानपुर देहात, कासगंज, इन महोबा, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, सहारनपुर, शामली, श्रावस्ती और सुल्तानपुर।

राज्य के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में टेस्ट किए गए 1,82,742 नमूनों में से उत्तर प्रदेश में कुल 17 नए COVID-19 मामले सामने आए हैं। राज्य ने 15 नई रिकवली की भी सूचना दी, जिससे कुल रिकवरी टैली 16, 86,599 हो गई।

कुल मिलाकर, राज्य में कुल 194 एक्टिव मामले हैं, जबकि पॉजिटिविटी रेट 0.01 प्रतिशत से कम हो गई है। इस बीच, रिकवरी रेट में सुधार हुआ है और यह 98.7 प्रतिशत हो गया है। राज्य सरकार अब तक 7.65 करोड़ से ज्यादा टेस्ट कर चुकी है। हर दिन औसतन 2.5 लाख टेस्ट हो रहे हैं।

राज्य सरकार ने कहा कि अब तक 9.42 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें से 1.66 लोगों को दोनों खुराक दी गई हैं और राज्य में 18 वर्ष से अधिक आयु के 50 प्रतिशत लोगों को टीका की पहली खुराक मिल चुकी है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!