अब ब्रेड का एक भी टुकड़ा नहीं होगा बेकार, जापान की Crustless Shokupan ने खींचा दुनिया का ध्यान

Zero Waste Food: जिन लोगों को ब्रेड के किनारे पसंद नहीं आते, उनके लिए यह बेहतरीन विकल्प है। वहीं, फूड वेस्ट कम करने की दिशा में भी यह एक असरदार कदम माना जा सकता है।

Zero Waste Food: हममें से कई लोग ब्रेड खाते समय उसके किनारों (क्रस्ट) को निकालकर फेंक देते हैं। यह छोटी-सी आदत हर दिन काफी फूड वेस्ट बढ़ाती है। जापान ने इसी समस्या का ऐसा समाधान निकाला है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यहां बनाई गई क्रस्टलेस शोकुपान (Crustless Shokupan) यानी बिना किनारों वाली ब्रेड न सिर्फ खाने में बेहद मुलायम है, बल्कि खाने की बर्बादी कम करने की दिशा में भी एक अनोखी पहल मानी जा रही है।

Crustless Shokupan

जापान की Crustless Shokupan (फोटो: AI)

आखिर क्या है क्रस्टलेस शोकुपान

शोकुपान जापान की मशहूर मिल्क ब्रेड है, जिसे उसकी नरमी और हल्के स्वाद के लिए जाना जाता है। लेकिन अब जापान में इसका एक नया रूप सामने आया है, जिसमें ब्रेड का सख्त किनारा यानी क्रस्ट लगभग महसूस ही नहीं होता। देखने में यह सामान्य ब्रेड जैसी लगती है, लेकिन इसे खाने पर पूरी स्लाइस एक जैसी मुलायम लगती है। यही वजह है कि इसे क्रस्टलेस शोकुपान कहा जा रहा है और यह सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में है।

End of Feed