लाइफस्टाइल

World No Tobacco Day Quotes: मत लगाइए खुद को आग...वर्ल्ड नो टोबैको डे पर फैलाएं जागरूकता, शेयर करें ये कोट्स, स्लोगन

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 31, 2025, 07:25 AM IST

World No Tobacco Day Quotes: तंबाकू सेहत के लिए हानिकारक होता है। ये कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बनता है। इसकी रोकथाम के लिए हर साल तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इस साल भी 31 मई यानी आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में इन कोट्स के जरिए आप समाज में जागरूकता फैला सकते हैं।

Image

1

World No Tobacco Day Quotes: विश्व तंबाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day) हर साल 31 मई को मनाया जा रहा है। यह दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा तंबाकू के उपयोग से जुड़े जोखिमों और इससे होने वाली बीमारियों और मौतों के बारे में पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए स्थापित किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें तंबाकू का सेवन छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस दिन कई जगहों पर जागरूकता अभियान, सेमिनार और रैलियां आयोजित की जाती हैं ताकि लोगों को तंबाकू मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जा सके। ऐसे में अगर आप भी समाज में तंबाकू छुड़ाने के लिए जागरूकता फैलाना चाहते हैं तो ये कोट्स शेयर कर सकते हैं।

World No Tobacco Day 2025 Quotes in Hindi

1. मत लगाइए खुद को आग,

धूम्रपान का करिए त्याग!

धूम्रपान से मुक्ति, बीमारियों से मुक्ति!

आज ही तंबाकू सेवन और धूम्रपान छोड़ें!

World No Tobacco Day 2025

2

2

2. जिंदगी को धुएं में न उड़ाएं,

धूम्रपान का नशा छुड़ाएं!

इसी में आपकी भलाई है,

क्योंकि कैंसर बहुत दुखदाई है!

तंबाकू का परित्याग करें, धूम्रपान का सेवन बंद करें!

World No Tobacco Day 2025

3. सिगरेट-तंबाकू छोड़ कर खाओ सेब अनार,

आयु बढ़ाने का सपना कर लेना साकार।

World No Tobacco Day 2025

4. जिन लोगों ने तम्बाकू को गले लगाया,

मौत को उसने पास बुलाया!

विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2025

3

3

5. तंबाकू छोड़ना आसान नहीं है,

लेकिन यह असंभव भी नहीं है।

दृढ़ संकल्प और समर्थन से आप इस लड़ाई को जीत सकते हैं।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2025

6. तंबाकू आपके शरीर को नुकसान पहुंचाता है,

आपके परिवार को दुखी करता है,

और आपके पैसे बर्बाद करता है।

इसे छोड़कर आप एक बेहतर इंसान बन सकते हैं।

World No Tobacco Day 2025

7. तंबाकू मुक्त जीवन अपनाएं, निज जीवन को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाएं।

8. हर विद्यार्थी का एक जैसा संकल्प होना चाहिए, वो है समाज को तंबाकू मुक्त बनाना।

9. तंबाकू से दूर रहकर युवा शक्ति को उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने में सफल सहायता मिलती है।

4

4

10. तंबाकू के विरोध में प्रखर पक्ष रखने वाले विद्यार्थी ही समाज को एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article