Nishasta Recipe : निशास्ता एक बहुत ही सेहतमंद और पौष्टिक डिश है, जो विशेष रूप से बच्चों, महिलाओं को दिया जाता है। सर्दियों में बच्चों और बुजुर्गों को होने वाली परेशानियों से दूर रखने में निशाश्ता काफी फायदेमंद हो सकता है। निशास्ता का सेवन परिवार के लगभग हर सदस्य को करना चाहिए। इससे शरीर की कई परेशानियों को दूर करने में मदद मिलती है। निशास्ते को गर्म दूध के साथ परोसा जाता है, लेकिन देखने में यह हलवे की तरह होता है, जिसे एक बार में सिर्फ 2 चम्मच से अधिक नहीं खाना चाहिए। यह मुख्य रूप से बादाम, खसखस और साबुत सफेद मिर्च से तैयार किया जाता है।
निशास्ता बनाने की विधि और फायदे
इस डिश को तैयार करने के लिए सफेद चीनी की जगह कद्दूकस किया हुआ गुड़ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अधिक मिठास के लिए आप इसमें किशमिश भी डाल सकते हैं।
निशास्ता बनाने की विधि
आवश्यक सामाग्री
- खसखस 4 बड़े चम्मच
- खरबूजे के बीज 4 बड़े चम्मच
- बादाम 10 से 15
- साबुत सफेद मिर्च 8 से 10
- चीनी 1 कप
- इलायची पाउडर 1 छोटा चम्मच
- देसी घी 1 कप
- सर्विंग के लिए गर्म दूध
विधि
निशास्ता तैयार करने के लिए सबसे पहले बादाम, खसखस, खरबूजे के बीज और साबुत काली मिर्च लें। अब इन्हें अलग-अलग करके करीब 40 मिनट तक भिगोने के लिए रख दें।
इसके बाद सभी सामाग्री को पानी से निकाल लें, फिर बादाम को छील लें। अब सभी सामग्री को अच्छे से पीस लें।
इसके बाद एक पैन में घी गर्म करके इसमें सभी पेस्ट डालें और हल्की आंच पर इसे फ्राई करें।
जब मिश्रण ब्राउन रंग का होने लगे तो इसमें चीनी और इलायची पाउडर मिक्स करके करीब 5 मिनट तक पकाएं। अब गैस बंद करके इसे दूसरे बर्तन में ट्रांसफर करें और कुछ समय के लिए फ्रिज में रख दें। अब एक गिलास दूध के साथ 2 चम्मच निशास्ता का सेवन करें।
निशास्ता का सेवन करने के फायदे
निशास्ता का सेवन करने से बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास बेहतर होता है। सर्दियों के दिनों में शरीर को गर्म रखने के लिए निशास्ता का सेवन करें। निशास्ता का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। यह मांसपेशियों के विकास को बेहतर कर सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि एक दिन में दो चम्मच से अधिक निशास्ता का सेवन न करें।
डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
