तो इस कारण मुकेश खन्ना ने नहीं की शादी, जानिए 'शक्तिमान' की सोच पर क्या कहता है मनोविज्ञान

एक पॉडकास्ट ने अपने निजी जीवन के अनुभवों से मुकेश खन्ना ने कहा था कि सच्चा प्यार बस एक बार होता है और शादी तो भाग्य का खेल है।

Mukesh Khanna on Love and Marriage: अभिनेता मुकेश खन्ना जाना माना नाम हैं। शक्तिमान औऱ भीष्म पिता माह की भूमिका निभाकर वह घर-घर में लोकप्रिय हो गए थे। कुछ दिनों पहले मुकेश खन्ना ने प्यार और शादी को लेकर अपनी बात रखी थी। 67 साल के मुकेश खन्ना ने 'द फिल्मी चर्चा' नाम के एक पॉडकास्ट में बताया था कि सच्चा प्यार क्या होता है और उन्होंने शादी क्यों नहीं की।

Mukesh Khanna

मुकेश खन्ना 67 साल के हैं और अविवाहित हैं (Photo: Instagram)

पॉडकास्ट में बात करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा था कि, 'सच्चा प्यार जिंदगी में सिर्फ एक ही बार होता है। इसके अलावा जो कुछ भी होता है, वह केवल आकर्षण या शारीरिक इच्छा है। यदि आप एक इंसान को आई लव यू कहते हैं और फिर दूसरे के पास चले जाते हैं, तो आप धोखेबाज हैं।'

End of Feed