बालों को काला, लंबा और घना बनाने के लिए तेल लगाना बेहद जरूरी है। कुछ लोग रोजाना अपने बालों में तेल लगाते हैं, तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बालों में हफ्ते में तेल लगाना पसंद करते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बालों में तेल लगाना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर बालों में तेल न लगाया जाए तो क्या होता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं बालों में तेल न लगाने से क्या होता है।
अगर बालों में तेल न लगाया जाए तो क्या होगा (Image: istock)
अगर बालों में तेल न लगाया जाए तो क्या होगा
बेजान और रूखे बाल
तेल बालों को नमी प्रदान करता है और उन्हें हाइड्रेटेड रखता है। तेल न लगाने से बाल रूखे, बेजान होकर टूटने लगते हैं। इस तरह की समस्या का ज्यादा असर उन लोगों पर होता है जो हीट स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करते हैं।
कम हो जाती है चमक
तेल बालों की क्यूटिकल को चिकना करने में मदद करता है, जिससे बाल चमकदार और मुलायम दिखते हैं। तेल न लगाने से बाल अपनी नेचुरल चमक खो देते हैं और डल और बेजान दिखने लगते हैं।
हेयरफॉल
बालों का तेल आवश्यक फैटी एसिड, विटामिन और खनिजों के साथ बालों के शाफ्ट को पोषण देता है। इन पोषक तत्वों के बिना, बाल समय के साथ कमजोर हो सकते हैं, जिससे दोमुंहे बाल और बाल पतले होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पोषक तत्वों की कमी से बालों का बढ़ना भी धीमा हो सकता है और बालों के झड़ने जैसी समस्याएं भी हो सकती है।
